• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में:9.4 ओवर में चेज किया 116 रन का टारगेट; क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक ली

sports_master by sports_master
June 23, 2024
in क्रिकेट
0
ग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में:9.4 ओवर में चेज किया 116 रन का टारगेट; क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक ली

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में अमेरिका को 10 विकेट से हराया। इंग्लिश टीम ने 116 रन का टारगेट 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई हो गई। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। ऐसे में ग्रुप-2 आखिरी मैच नॉकआउट हो गया है। इसे जीतने वाली टीम टॉप-4 में पहुंच जाएगी।

ब्रिजटाउन में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इंग्लिश गेंदबाजों ने कप्तान बटलर के फैसले को सही साबित करते हुए अमेरिकी टीम को 18.5 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट कर दिया। फिर कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने 116 रन का टारगेट महज 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक ली। उन्होंने 19वें ओवर में कोरी एंडरसन, अली खान, नोशतुश केंजीगे और सौरभ नेत्रवल्कर के विकेट लिए। वे इस वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले पैट कमिंस दो बार यह कारनामा कर चुके हैं। रन चेज में कप्तान जोस बटलर ने 38 बॉल पर 6 चौके और 7 छक्कों के सहारे नाबाद 83 रन बनाए, जबकि फिल सॉल्ट ने 21 बॉल पर दो चौकों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दोनों के बीच 59 बॉल पर नाबाद 117 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई।

​​​​​​​अमेरिका की ओर से नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। कोरी एंडरसन ने 29 रन की पारी खेली। ​​​​​​​जॉर्डन के अलावा, ​​​​​​​आदिल रशीद और सैम करन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि रीस टॉप्ली और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:अपने आखिरी सुपर-8 मैच में कंगारुओं को 24 रन से मात दी

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:अपने आखिरी सुपर-8 मैच में कंगारुओं को 24 रन से मात दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us