विश्लेषण // प्रशांत रायचौधरी
सुबह जब अफगानिस्तान के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हारने की खबर मिली तब मैं सुरम्य स्थल चोरल में था व नेटवर्क की दिक्कत थी। मैचों के अंक गणित के हिसाब से तभी मुझे लग गया था कि टीमइंडिया सेमीफाइनल पहुंच जाएगी। अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी होड़ में कायम है। गणित के लिहाज से बांग्लादेश भी रेस में है लेकिन उसकी संभावना सबसे कम हो गई है।
भारत के 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट 2.425 का है
टीम इंडिया ने सुपर-8 में अब तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। भारत के 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट 2.425 का है। इस ग्रुप की बाकी सारी टीमें नेट रन रेट के मामले में भारत से काफी पीछे हैं।
भारत का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना काफी मुश्किल
इस पोजिशन से भारत का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना काफी मुश्किल है। यह तभी हो सकता है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को 41 या इससे ज्यादा रन से हरा दे और साथ ही अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को 83 या इससे ज्यादा रन से हराए। वैसे क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं माना जाता लेकिन एक साथ इन दो शर्तों का पूरा हो पाना काफी मुश्किल है।भारत अगर आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वह बिना किसी अगर-मगर के ग्रुप-1 में टॉप फिनिश कर लेगा। हार की स्थिति में भी भारत टॉप फिनिश कर सकता है लेकिन तब यह देखना होगा कि उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रहे।अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी मैच में टीम इंडिया से हार जाती है और अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो भारत और अफगानिस्तान की टीमें इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी
- अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच में टीम इंडिया को हरा देती है तो फिर अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। उदाहरण के लिए अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को 1 रन से हराती है तो फिर अफगानिस्तान को बांग्लादेश पर 36 या इससे ज्यादा रन से जीत हासिल करनी होगी।
- अगर भारत और बांग्लादेश की टीम अपना-अपना आखिरी लीग मैच जीत लेती है तो भारतीय टीम 6 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर रहेगी। फिर ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तीनों के 2-2 पॉइंट्स होगे। इस स्थिति में नेट रन रेट से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा।


