• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल की ओर बढ़ी,हार्दिक-कुलदीप हीरो

sports_master by sports_master
June 22, 2024
in क्रिकेट
0
भारत ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल की ओर बढ़ी,हार्दिक-कुलदीप हीरो
  • भारतीय टीम ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप सुपर-8 में हरा दिया
  • इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का
  • बांग्लादेश अब लगभग बाहर हो गया है, उसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने हराया था
  • नॉर्थ साउंड (एंटीगा): हार्दिक पंड्या के तेजतर्रार अर्धशतक और जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जबकि भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में 50 रनों की सुपरहिट जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है, जबकि दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है।
  • भारत ने ग्रुप एक मैच में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 50 रन बनाए। विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36 और शिवम दुबे ने 34 ने रन की पारी खेली। दूसरी ओर, बांग्लादेश के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे और उसकी टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। बांग्लादेश 146 रनों तक पहुंच सका।भारतीय टीम के अब 4 पॉइंट हो गए हैं, जबकि उसका आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 24 जून को सेंट लुसिया में है। ऑस्ट्रेलिया के भी 4 पॉइंट हैं। एक लाइन में इस मैच के रिजल्ट के असर को लेकर कहा जाए तो भारत सेमीफाइनल में पूरी तरह नहीं पहुंचा है और बांग्लादेश पूरी तरह बाहर नहीं हुआ है। उसे आखिरी मैच अफगानिस्तान से खेलना है। यह मैच 25 जून को खेला जाएगा। हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने हाफ सेंचुरी के अलावा एक विकेट भी झटका।
  • रोहित शर्मा ने दी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत
    बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (23 रन, 11 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) और विराट कोहली ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। बांग्लादेश ने मेहदी हसन और शाकिब अल हसन (37 रन पर एक विकेट) की स्पिन जोड़ी से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। रोहित ने मेहदी हसन और शाकिब पर चौके मारे। उन्होंने और कोहली ने शाकिब पर छक्का भी जड़ा। रोहित हालांकि शाकिब की गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहराकर जाकिर अली को कैच दे बैठे।
  • कोहली की सधी पारी फिर पंत ने संभाला आक्रमण का मोर्चा
    कोहली ने मुस्ताफिजुर पर छक्के के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया। कोहली ने रिशाद का स्वागत सीधे छक्के के साथ किया जबकि पंत ने भी इस लेग स्पिनर पर चौका जड़ा। कोहली तेज गेंदबाज तंजीम की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए। उन्होंने 28 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका मारा। सूर्यकुमार यादव ने (6) पहली ही गेंद पर तंजीम पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे। भारत ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 83 रन बनाए।पंत ने 11वें ओवर में मुस्तफिजुर पर दो चौके और एक छक्का जड़कर भारत के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में रिशाद की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर तंजीम को कैच दे बैठे। पंत ने 24 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे।
  • आखिरी के ओवरों में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने बवाल बैटिंग की
    हार्दिक पंड्या ने मेहदी हसन की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर तेवर दिखाए जबकि शुभम दुबे ने भी शाकिब और तंजीम पर छक्के के साथ 17वें ओवर में टीम के 150 रन पूरे किए। दुबे ने रिशाद पर भी छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के मारे। हार्दिक ने रिशाद और तंजीम पर छक्के मारे और अंतिम ओवर में मुस्ताफिजुर पर तीन चौकों के साथ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन साकिब ने 32 जबकि रिशाद हुसैन ने 43 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
‘यह आपके लिए औपचारिक नोटिस है…’ 2 महीने में दूसरी बार सस्पेंड हुए बजरंग पूनिया

‘यह आपके लिए औपचारिक नोटिस है…’ 2 महीने में दूसरी बार सस्पेंड हुए बजरंग पूनिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us