फ्लोरिडा में हो रही लगातार बूंदाबांदी के कारण टॉस के समय को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। रात के 9 बजे किया जाएगा मैदान का निरीक्षण।
लॉडरहिल क्रिकेट ग्राउंड के आसमान पर काले घने बादल छाए हुए हैं। बारिश के आसार देखते हुए पिच को ढक कर रखा गया है।

भारत और कनाडा के बीच मैच पर हालांकि, बारिश का साया बना हुआ है। इसके कारण टॉस में भी देरी हो चुकी है। मैदान को कवर से ढका गया। वहीं भारतीय समय अनुसार अब रात के 8 बजे पिच का निरीक्षण किया जाएगा।
टी20 विश्व कप में कनाडा की टीम ने आयरलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में टीम इंडिया कनाडा के खिलाफ मैच में बिल्कुल भी ढील नहीं बरतना चाहेगी। अलगे स्टेज से पहले रोहित सेना के पास मौका है कि वह अपनी तैयारी को और पुख्ता कर लें।
टी20 विश्व कप 2024 में ग्रुप ए में शामिल कनाडा की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम के लिए भारत के लिए यह मैच महज एक औपचारिकता मात्र रह गई है।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने ग्रुप में जीत की हैट्रिक लगा चुका है। लगातार तीन मैचों में जीत के साथ टीम सुपर-8 में अपनी जगह बना चुकी है। ऐसे में अंतिम ग्रुप मैच में भी उसकी कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अपने सफर का अंत करें।
नमस्कार, एनबीटी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईसीसी टी20 विश्व कप का 33वां मैच भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह अंतिम लीग मैच है।