• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत 2025 में जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा

sports_master by sports_master
June 11, 2024
in हॉकी
0
भारत 2025 में जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा

लुसाने। भारत अगले साल पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह प्रतियोगिता दिसंबर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में यह पहला अवसर होगा जबकि इसमें 24 टीम हिस्सा लेंगी। एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा,‘‘मुझे बहुत खुशी है कि एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ गई है और मैं अगले साल इन 24 युवा टीमों को खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। यह 24 टीमें हमारे खेल के भविष्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।’’

पिछला जूनियर विश्व कप 2023 में कुआलालंपुर में खेला गया था जिसमें जर्मनी ने फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत इससे पहले तीन बार 2013 ( नई दिल्ली दिल्ली), 2016 (लखनऊ) और 2021 (भुवनेश्वर) में टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। भारत 2016 में चैंपियन भी बना था। इकराम ने कहा,‘‘मैं एक और शानदार प्रतियोगिता को आयोजित करने की प्रतिबद्धता के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करता हूं।’’

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा,‘‘इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के मेजबानी मिलने से भारत के अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बढ़ते महत्व तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए खेल का विकास करने के हमारे समर्पण का पता चलता है।’’ हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने इसे भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उन्होंने कहा,‘‘हम पर भरोसा बनाए रखने के लिए हम एफआईएच का आभार व्यक्त करते हैं। हॉकी को नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होगी। इससे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। हम इसे यादगार टूर्नामेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IND Vs USA: अर्शदीप सिंह के ‘कातिलाना चौके’ ने सभी को चौंकाया, अश्विन का पुराना T20 WC रिकॉर्ड टूटा

IND Vs USA: अर्शदीप सिंह के ‘कातिलाना चौके’ ने सभी को चौंकाया, अश्विन का पुराना T20 WC रिकॉर्ड टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us