• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup: वह जीनियस है, उसपर विश्वास था… रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया पाकिस्तान पर जीत का हीरो

sports_master by sports_master
June 10, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup: वह जीनियस है, उसपर विश्वास था… रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया पाकिस्तान पर जीत का हीरो

न्यूयॉर्क: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को ‘जीनियस’ करार देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि यह तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप में आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखे। बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने अपने कम स्कोर का बचाव करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 रन से हराया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई। बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘उसके (बुमराह) प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। उसके बारे में बहुत अधिक बात नहीं करूंगा। हम चाहते हैं कि वह पूरे विश्व कप में इसी तरह की मानसिकता के साथ खेले। वह जीनियस है। हम सभी यह जानते हैं।’ भारतीय कप्तान ने कहा कि कम स्कोर बनाने के बावजूद उनको मैच जीतने का विश्वास था क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है उससे हम आश्वस्त थे। जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने आपस में कहा कि अगर हमारे साथ ऐसा हो सकता है तो उनके साथ भी हो सकता है।’भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 89 रन था लेकिन इसके बाद उसने 30 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। रोहित ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमारी पारी के आधे भाग तक हम अच्छी स्थिति में थे। हम अच्छी साझेदारी निभाने में नाकाम रहे। हमने बात की की इस तरह की पिच पर प्रत्येक रन मायने रखता है। ईमानदारी से कहूं तो पिछले मैच की तुलना में यह अच्छा विकेट था।’ रोहित ने कहा, ‘इस तरह के विकेट पर थोड़ा योगदान भी बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।’बुमराह को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो गया था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। बुमराह ने कहा, ‘सच में बहुत अच्छा लग रहा है। हमने थोड़ा कम रन बनाए थे और धूप खिलने के बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया था। हमने वास्तव में अनुशासित गेंदबाजी की और इसलिए यह अच्छा लग रहा है।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
T20 World Cup : ‘मेरी आंखों में आंसू थे’, Rishabh Pant को लेकर इस दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup : ‘मेरी आंखों में आंसू थे’, Rishabh Pant को लेकर इस दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us