• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup में भारत की धमाकेदार शुरुआत

sports_master by sports_master
June 5, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup में भारत की धमाकेदार शुरुआत

न्यूयॉर्क: भारत ने आयरलैंड को हराते हुए अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान का शानदार आगाज किया है। पहले तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ने उछाल लेती पिच पर आयरलैंड को बुधवार रात सिर्फ 96 रन पर समेट दिया। बाद में कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड फिफ्टी के बूते इस मामूली लक्ष्य को दो विकेट खोकर 46 गेंद पहले हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे ऋषभ पंत ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। अब भारत का अगला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को न्यूयॉर्क के इसी नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

इंजरी के बाद रोहित रिटायर्ड हर्ट

कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में 52 रन बनाए। चार चौके और तीन छक्के की पारी में उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। इस फिफ्टी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में चार हजार तो टी-20 वर्ल्ड कप में हजार रन का आंकड़ा पूरा किया। ड्रॉप इन पिच खतरनाक थी। गेंद अजीबोगरीब तरीके से उछाल ले रही थी। ऐसे में एक गेंद उनके कंधे में जा लगी, जिसके बाद रोहित ने बिना कोई रिस्क लेते हुए मैदान से बाहर जाना ही जरूरी समझा।

विराट सिर्फ 1 रन पर आउट
वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भारत ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग करने भेजा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल को बाहर बिठाने का दांव उल्टा पड़ गया। विराट कोहली सिर्फ पांच गेंद में एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत आए और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके फौरन बाद कंधे पर गेंद लगते ही वह रिटायर्ट हर्ट हो गए। अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव थे, जो चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पंड्या ने झटके तीन विकेट

इससे पहले अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। भारत के चौतरफा तेज आक्रमण को मिल रही स्विंग, सीम और अतिरिक्त उछाल के सामने आयरलैंड के बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सके। भारत के लिए 16 में से 14 ओवर तेज गेंदबाजों ने फेंके। आयरलैंड के लिए जेरेथ डेलानी (14 गेंद में 20 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के पार नहीं जा सका। डेलानी की पारी की बदौलत आयरलैंड टीम 100 रन के आसपास पहुंची।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2025 से पहले रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स में हुई वापसी

IPL 2025 से पहले रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स में हुई वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us