• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

KKR और SRH में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा IPL 2024 की बाजी

sports_master by sports_master
May 25, 2024
in क्रिकेट
0
KKR और SRH में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा IPL 2024 की बाजी

चेन्नई: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खिताबी जंग होनी है। ग्रैंड फाइनल से पहले मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन ने केकेआर को फेवरेट बताया है। दोनों दिग्गजों का मानना है कि अपने बेहतरीन स्पिन अटैक और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छे रिकॉर्ड की बदौलत खिताब कोलकाता जीतने के लिए बेहतर स्थिति में है। केकेआर ने लीग चरण के मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत हासिल की है और इन दोनों का मानना है कि इससे रविवार को फाइनल में उसका पलड़ा भारी होगा।

मैथ्यू हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव’ से कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि केकेआर यहां जीतेगी क्योंकि उसे कुछ दिन का आराम मिल गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी को जानने से उसे मदद मिलेगी। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है और टीम अच्छी लय में है। मुझे यह भी लगता है कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी लाल मिट्टी पर अंतर पैदा करेगी। भाग्य हमेशा खिलाड़ी की जिंदगी में थोड़ी भूमिका निभाता है, इस पर कोई सवाल नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप मैच के दिन अपनी टीम के लिए प्रतिबद्ध हो।’इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का भी मानना है कि केकेआर इस दफा आईपीएल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। पीटरसन ने कहा, ‘मुझे अहमदाबाद में हुए मैच में सनराइजर्स की हार का तरीका पसंद नहीं आया और मुझे लगता है कि रविवार को मैच के दौरान वे बैकफुट में होंगे। जिस तरीके से उन्होंने मैच खत्म किया, पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड को गेंद दी और श्रेयस अय्यर ने बस धमाल कर दिया। इससे केकेआर का फाइनल से पहले मनोबल बढ़ेगा ही क्योंकि उन्होंने पहले ही दो दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।’केविन पीटरसन को लगता है कि टॉस अहम भूमिका अदा करेगा लेकिन केकेआर काफी सकारात्मक मानसिकता से खेल रही है, जिससे वह निश्चित रूप से सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘टॉस की भूमिका 50-50 प्रतिशत रहेगी। आपको ओस की संभावना पर भी विचार करना होगा और अगर यह नहीं गिरती है तो इसके लिए भी तैयार रहना होगा। यह सब मानसिकता और आत्मविश्वास के बारे में है। इसलिए केकेआर का पलड़ा भारी होगा क्योंकि वे जिस तरह से खेल रहे हैं और पहले क्वालीफायर में शानदार जीत दर्ज की। पिछले तीन से चार दिन में उनकी तैयारी चल रही है।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL टाइटल:10 साल बाद चैंपियन बनी टीम, वेंकटेश अय्यर की फिफ्टी; हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL टाइटल:10 साल बाद चैंपियन बनी टीम, वेंकटेश अय्यर की फिफ्टी; हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us