• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Malaysia Masters: पीवी सिंधु ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में दी थाईलैंड की खिलाड़ी को मात

sports_master by sports_master
May 25, 2024
in बैडमिंटन
0
Malaysia Masters: पीवी सिंधु ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में दी थाईलैंड की खिलाड़ी को मात

नई दिल्ली। मलेशिया मास्टर्स 500 में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान से हुआ जो काफी शानदार फॉर्म में चल रही थीं। सिंधु और बुसानन के बीच ये मैच 88 मिनटों तक चला जिसमें तीन सेट खेले गए। इस मैच के पहले सेट में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन तरीके से वापसी करने के साथ अगले 2 सेटों को एकतरफा तरीके से अपने नाम करने के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। पिछले एक साल ये पहला मौका है जब सिंधु किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलते हुए दिखाई देंगी।

पीवी सिंधु के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। उन्हें पहले सेट में थाईलैंड की खिलाड़ी बुसानन से 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस सेट के दौरान सिंधु साफतौर पर दबाव में नजर आईं, इसके बाद दूसरे सेट का खेल शुरू होने के साथ सिंधु ने अपने खेल की रणनीति को बदलने के साथ आक्रामक रुख अपनाया जो उनके लिए कारगर भी साबित हुआ। सिंधु ने दूसरे सेट को 21-16 से अपने नाम करने के साथ इस मैच को बराबरी पर ला दिया। वहीं तीसरे सेट में पूरी तरह से सिंधु ने अपने दबदबे को बनाए रखा और बुसानन को 21-12 से मात देने के साथ मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली। सिंधु का BWF वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में उनके करियर का चौथा फाइनल होगा। सिंधु ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी हान यू को मात दी थी।

मलेशिया मास्टर्स 2024 में पीवी सिंधु को अब फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी वांग झी यी से मुकाबला खेलना है। 15वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु के लिए आगामी पेरिस ओलंपिक से पहले ये जीत उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी अहम साबित होगी। हाल में ही भारतीय खेल मंत्रालय ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले जाने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को लेकर सिंधु को जर्मनी में तैयारी करने की मंजूरी भी दी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तलाक की अफवाहों पर आया नताशा का रिएक्शन, जानिए क्या बोली हार्दिक पांड्या की पत्नी

तलाक की अफवाहों पर आया नताशा का रिएक्शन, जानिए क्या बोली हार्दिक पांड्या की पत्नी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us