• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कोलकाता चौथी बार IPL फाइनल में:पहला क्वालिफायर 8 विकेट से जीता

वेंकटेश अय्यर ने 51 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 44 बॉल पर 97 रनों की साझेदारी हुई

sports_master by sports_master
May 21, 2024
in क्रिकेट
0
कोलकाता चौथी बार IPL फाइनल में:पहला क्वालिफायर 8 विकेट से जीता

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए लीग के पहले क्वालीफायर में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। 2012, 2014 और 2021 के बाद केकेआर ने अब चौथी बार फाइनल में जगह पक्की की है। इस सीजन टेबल में टॉप पर रहने वाले श्रेयस अय्यर की टीम अभी तक दो बार खिताब जीत चुकी है। मैच में पहली गेंद से केकेआर का दबदबा रहा और अंत में टीम ने फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद अभी बाहर नहीं हुई है और दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। फाइनल 26 मई को चेन्नई में होना है।

कमिंस का फैसला गलत साबित हुआ

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की पारी आखिरी ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को करारा झटका दिया। दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। हेड खाता नहीं खोल पाए तो अभिषेक के बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले। पावरप्ले में ही नितीश रेड्डी और शाहबाद अहमद को भी स्टार्क ने आउट कर दिया।इसके बाद राहुल त्रिपाठी और हेनरिच क्लासेन ने पारी को संभाला। राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का की मदद से 55 रन बनाने के साथ हेनरिच क्लासेन के साथ महज 37 गेंद में 62 रन की आक्रामक साझेदारी की। 32 रन बनाने वाले क्लासेन ने 21 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। आखिरी ओवरों में कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 30 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।मिचेल स्टार्क ने 34 रन पर तीन विकेट प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिला। अर्धशतक लगाने वाले राहुल त्रिपाठी रन आउट हुए। वह 121 के स्कोर पर छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। 126 तक पहुंचने में हैदराबाद के 9 बल्लेबाज वापस लौट गए।

38 गेंद रहते जीती केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 38 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया। इससे समझा जा सकता है कि टीम ने कैसा खेल दिखाया है। सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे गुरबाज ने तेजी से रन बनाए। नरेन भी अपने अंदाज में खेले। 14 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट होने वाले गुरबाज ने नरेन के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 67 के स्कोर पर नरेन 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस और वेंकटेश अय्यर ने खुलकर शॉट खेले।

38 गेंद रहते जीती केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 38 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया। इससे समझा जा सकता है कि टीम ने कैसा खेल दिखाया है। सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे गुरबाज ने तेजी से रन बनाए। नरेन भी अपने अंदाज में खेले। 14 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट होने वाले गुरबाज ने नरेन के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 67 के स्कोर पर नरेन 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस और वेंकटेश अय्यर ने खुलकर शॉट खेले।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
FIH Womens Pro League: भारत को अर्जेंटीना से मिली 0-5 से हार

FIH Womens Pro League: भारत को अर्जेंटीना से मिली 0-5 से हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us