• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम क्या है, जानिए विराट कोहली की राय

sports_master by sports_master
May 18, 2024
in क्रिकेट
0
आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम क्या है, जानिए विराट कोहली की राय

नई दिल्‍ली (New Delhi)। आईपीएल 2024 में इंपैक्ट प्लेयर रूल (impact player rule) काफी चर्चा में रहा। अब इसको लेकर विराट कोहली का भी बयान सामने आया है। उन्होंने रोहित शर्मा से भी अपनी सहमति जताई है, जो इंपैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ हैं। अब कोहली भी इंपैक्ट प्लेयर रूल के फेवर में नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस नियम के चलते गेंदबाजों पर पड़ने वाले दबाव की भी बात कही है।

गौरतलब है कि इस आईपीएल सीजन में इंपैक्ट प्लेयर रूल के चलते टीमों को एक अतिरिक्त गेंदबाज या बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल करने का मौका मिला। इसके चलते उन्हें फायदा भी मिला। हालांकि तमाम एक्सपर्ट्स ने इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर नाराजगी जताई। उनका मानना है कि इससे ऑलराउंडर्स को नुकसान हो रहा है।इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी इंपैक्ट प्लेयर रूल पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहाकि मैं रोहित शर्मा से पूरी तरह से सहमत हूं। इंपैक्ट प्लेयर रूल के चलते खेल ऐसी जगह पहुंच गया है कि गेंदबाजों को ऐसा लगता है कि हर गेंद पर चौका या छक्का लग सकता है। उन्होंने कहाकि यह क्रिकेट का बहुत हाई लेवल का हो चुका है। विराट कोहली ने आगे कहाकि यह इतना भी डॉमिनेंट नहीं होना चाहिए। आखिर हर टीम के पास जसप्रीत बुमराह या राशिद खान जैसे गेंदबाज तो हैं। कोहली ने यह भी कहाकि मुझे पता है कि जय भाई (जय शाह) ने कहा है कि वह इंपैक्ट प्लेयर रूल का रिव्यू करेंगे।

 

तमाम एक्सपर्ट्स ने की है आलोचना
गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीजन में इंपैक्ट प्लेयर का रूल लाया गया था। इसमें टीमें अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन से किसी गेंदबाज या बल्लेबाज को सहूलियत के हिसाब से बदल सकती हैं। इस नियम के चलते इस सीजन में ऑलराउंडर्स की पूछ पूरी तरह से घट गई। बैटिंग के वक्त टीमों ने बल्लेबाजों को इंपैक्ट प्लेयर बना लिया और गेंदबाजी के वक्त गेंदबाजों को। इस नियम की जमकर आलोचना भी हुई है। कई खिलाड़ियों, एक्सपर्ट्स आदि ने इंपैक्ट प्लेयर रूल को खेल के लिए सही नहीं बताया। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहाकि अगले सीजन में इस नियम का रिव्यू किया जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत को बड़ा झटका, वाडा ने भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा को किया सस्पेंड, ओलंपिक में हो सकता है बड़ा नुकसान

भारत को बड़ा झटका, वाडा ने भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा को किया सस्पेंड, ओलंपिक में हो सकता है बड़ा नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us