नई दिल्ली: बेंगलुरू का लीग स्टेज में एक ही मैच बाकी है. उसका यह मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. शनिवार को होने वाले इस मुकाबले का नतीजा आते ही प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो जाएंगी. कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. अगर आरसीबी की टीम प्लेऑफ तक पहुंची तो इसमें विराट कोहली का बड़ा रोल होगा. उन्होंने इस सीजन काफी रन बनाए हैं.
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “जब विराट कोहली का करियर शुरू हुआ था तो उतार-चढ़ाव वाला लग रहा था. वो महेंद्र सिंह धोनी थे, जिन्होंने विराट को एक्स्ट्रा मोमेंटम दिया. जिसके कारण हम आज ऐसे विराट कोहली को देख रहे हैं.”