• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विश्व क्वालीफायर से पहले कोरिया में अभ्यास करेंगी तीरंदाज दीपिका

तीरंदाज दीपिका कुमारी अगले महीने तुर्किये के अंताल्या में होने वाले आखिरी ओलंपिक विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से पहले दक्षिण कोरिया में अभ्यास करेंगी। पिछले महीने शंघाई में विश्व कप में रजत पदक जीतने के बाद दीपिका को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में फिर से शामिल किया गया है।

sports_master by sports_master
May 17, 2024
in एथलेटिक्स
0
विश्व क्वालीफायर से पहले कोरिया में अभ्यास करेंगी तीरंदाज दीपिका

भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी अगले महीने तुर्किये के अंताल्या में होने वाले आखिरी ओलंपिक विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से पहले दक्षिण कोरिया में अभ्यास करेंगी। पिछले महीने शंघाई में विश्व कप में रजत पदक जीतने के बाद दीपिका को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में फिर से शामिल किया गया है। वह भारतीय महिला टीम का हिस्सा है जो पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने का प्रयास करेगी।

वह 13 दिन तक किम तीरंदाजी स्कूल में अभ्यास करेंगी और 14 जून से अंताल्या में होने वाले क्वालीफायर के लिये रवाना होंगी। टॉप्स के तहत मंत्रालय उनके हवाई किराये, रहने खाने, अभ्यास और स्थानीय आवागमन का खर्च उठायेगा। मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने तीरंदाजी पुरूष और महिला टीमों को फिजियोथेरेपी उपकरण खरीदने के लिये भी वित्तीय सहायता मंजूर की है। इसके अलावा प्रवीण जाधव को तीरंदाजी उपकरण खरीदने और निशानेबाज रेइजा ढिल्लों को भारत में 11 दिन तथा इटली में एक सप्ताह अभ्यास को भी मंजूरी दे दी है।

ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी की विजन एंड आई ट्रेनिंग कोच की गुजारिश भी मान ली गई है।एथलीट एल्डोस पॉल और किशोर कुमार जेना और बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय के अनुरोध भी मान लिये गए। एल्डोस फ्रांस में दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगे जबकि जेना, उनके कोच और फिजियो को आर्थिक सहायता दी जायेगी ताकि वह फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों और पेरिस डायमंड लीग में भाग ले सकें। प्रणय , उनके कोच, ट्रेनर और फिजियो को आस्ट्रेलिया ओपन जाने के लिये सहायता दी जायेगी। पैरा एथलीट भाग्यश्री जाधव को भी निजी सहयोगी स्टाफ के लिये आर्थिक सहायता दी जायेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Virat Kohli का करियर बनाने में इस खिलाड़ी का हाथ… सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli का करियर बनाने में इस खिलाड़ी का हाथ… सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us