• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: प्लेऑफ की तीन टीमें तय, चौथे स्थान के लिए चेन्नई-बेंगलुरु में नॉकआउट; बारिश से रद्द हुआ मैच तो…

sports_master by sports_master
May 17, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024: प्लेऑफ की तीन टीमें तय, चौथे स्थान के लिए चेन्नई-बेंगलुरु में नॉकआउट; बारिश से रद्द हुआ मैच तो…

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। गुरुवार को प्लेऑफ की तीसरी टीम मिल गई। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस मैच बारिश से धुलने से एसआरएच की टीम अंतिम-चार में पहुंच गई। उसके 15 अंक हो गए। साथ ही यह भी तय हो गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए लीग राउंड को खत्म करेगी। यह आईपीएल के 17 सीजन में पहली बार है जब केकेआर की टीम लीग राउंड में शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचेगी।

2012 और 2014 में टीम लीग स्टेज के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। तीन टीमें जहां तय हो गईं, वहीं चार टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो चुकी हैं। हैदराबाद की एंट्री ने दिल्ली कैपिटल्स को इस दौड़ से बाहर कर दिया। मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं।

आइए जानते हैं समीकरण

चेन्नई और बेंगलुरु का मैच वर्चुअल नॉकआउट
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले को वर्चुअल नॉक आउट मैच कहा जा रहा है। अगर यह मैच होता है तो फैंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, बेंगलुरु में शनिवार को बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। कुल मिलाकर चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले को आईपीएल 2024 के महामुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। चेन्नई और बेंगलुरु दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कुछ आंकड़े और समीकरण हैं, जो कि बेहद दिलचस्प हैं। वहीं, लखनऊ को अंतिम चार में पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी। उनका लीग राउंड का आखिरी मुकाबला आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।

चेन्नई-बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

  • चेन्नई के फिलहाल 13 मैचों के बाद 14 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.528 है। टीम चौथे स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.387 है। टीम छठे स्थान पर है।
  • चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी अगर वह बेंगलुरु को किसी भी अंतर से हरा देते हैं। एक रन से भी जीत चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी होगी।
  • बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक खास अंतर से जीतना जरूरी होगा। मान लीजिए अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम 200 रन बनाती है तो उन्हें चेन्नई पर 18 या इससे ज्यादा रन से जीत हासिल करनी होगी। यानी आरसीबी को चेन्नई को 182 या इससे कम के स्कोर पर रोकना होगा।
  • मान लीजिए अगर चेन्नई की पहले बल्लेबाजी करती है और 200 का स्कोर बनाती है तो आरसीबी को यह लक्ष्य 18.1 ओवर या इससे पहले हासिल करना होगा। उन्हें 10 या इससे ज्यादा गेंद बाकी रहते मैच को जीतना होगा।
  • इस स्थिति में बेंगलुरु और चेन्नई दोनों के 14-14 अंक रहेंगे, लेकिन आरसीबी चेन्नई से बेहतर नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • हालांकि, अगर बेंगलुरु की टीम इस स्थिति में 17 रन या फिर 18.1 ओवर के बाद जीतती है तो चेन्नई का नेट रन रेट बेहतर रहेगा और सीएसके की टीम ही प्लेऑफ में पहुंचेगी।

बारिश से धुला मैच तो क्या होगा?
चेन्नई और बेंगलुरु के मैच में बारिश का साया है। 18 मई को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस सीजन 12 मई तक ऐसा कोई मैच नहीं था जो बारिश की वजह से धुल गया था। हालांकि, उसके बाद दो मैच बारिश के भेंट चढ़ चुके हैं। 13 मई को कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबला रद्द हुआ तो गुरुवार को हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया। ऐसे में फैंस नहीं चाहेंगे कि आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला भी बारिश के भेंट चढ़ जाए।

खासतौर पर ऐसा मैच जिसमें फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह विराट कोहली और एमएस धोनी को आखिरी बार मैदान पर साथ देखेंगे। यह धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने 18 से 20 मई तक बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो कि रेड अलर्ट से तो कम है, लेकिन इतनी बारिश हो सकती है, जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो जाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL-रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस से खेल सकते हैं अपना आखिरी मैच!

IPL-रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस से खेल सकते हैं अपना आखिरी मैच!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us