• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL में साइलेंट लीडर बने श्रेयस अय्यर, दिल्ली के बाद KKR के लिए किया ये कमाल

sports_master by sports_master
May 14, 2024
in क्रिकेट
0
IPL में साइलेंट लीडर बने श्रेयस अय्यर, दिल्ली के बाद KKR के लिए किया ये कमाल

नई दिल्ली (New Delhi)। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई (Qualify for playoffs) किया और अब टीम ने क्वॉलिफायर 1 की बर्थ भी कंफर्म कर ली है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में कोलकाता की टीम इस साल अलग नजर आई है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल में साइलेंट लीडर (Silent leader in IPL) बने हुए हैं। पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए उन्होंने कमाल किया था और अब कोलकाता के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं।

श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार फाइनल में पहुंचाने का काम किया था और अब कोलकाता नाइट राइडर्स को दस साल के बाद पहली बार क्वॉलिफायर 1 में खेलने का मौका मिलेगा। आखिरी बार टीम 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में क्वॉलिफायर 1 खेलने में सफल हुई थी। आपको जानकर खुशी होगी कि क्वॉलिफायर 1 जब भी केकेआर ने खेला है तो उस सीजन टीम जीती है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने इस सीजन अब तक खेले 13 मुकाबलों में 9 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ 3 मैच गंवाए हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह टीम के खाते में कुल 19 अंक हैं। टीम का नेट रन रेट +1.428 का है तो इससे साफ हो गया है कि टीम क्वॉलिफायर 1 में खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को ये फायदा होता है कि उनको दो बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिलता है।

आईपीएल में ऐसा नियम है कि जो टीम टॉप 4 में पहले और दूसरे स्थान पर होगी, उनके बीच क्वॉलिफायर 1 खेला जाएगा। इसकी विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम को नंबर तीन और नंबर चार की टीमों के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से भिड़ना होता है। इस तरह क्वॉलिफायर 2 को जीतकर भी टीम फाइनल का टिकट हासिल कर सकती है।

श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 67 मैचों में कप्तानी की है और कुल 36 मैच अपनी टीम को जिताए हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के ही कप्तान रहे हैं। 29 मैचों में टीम को हार मिली है और दो मैच बेनतीजा रहे हैं। उनका जीत प्रतिशत 53.73 का है। 35 मैच एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी टीमों को जिताए थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024: क्या इंपेक्ट प्लेयर रूल हटने से पहले जैसा हो जाएगा IPL? रिकी पोंटिंग ने समझाया

IPL 2024: क्या इंपेक्ट प्लेयर रूल हटने से पहले जैसा हो जाएगा IPL? रिकी पोंटिंग ने समझाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us