मुंबई (Mumbai)। केएल राहुल (KL Rahul) और एलएसजी (LSG) के मालिक की तीखी बातचीत के वायरल वीडियो के बाद अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसको लेकर सब अंदाजा लगा रहे हैं कि यह राहुल और एलएसजी के मालिक के बीच हुई बातचीत को लेकर है।
अथिया शेट्टी हमेशा पति केएल राहुल के सपोर्ट में खड़ी रहती हैं चाहे मामला पर्सनल हो या प्रोफेशनल। अब केएल राहुल का कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ जिसमें उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोएंका, क्रिकेटर पर गुस्सा निकाल रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने संजीव की निंदा की। वहीं अब अथिया ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं वह उसी मुद्दे पर तो नहीं रिएक्ट कर रहीं।
अथिया का पोस्ट
अथिया ने एक फोटो शेयर की है जिसमें दिख रहा है कि बादलों के बीच से सूरज की किरण आ रही है और नीचे समुद्र दिख रहा है। इस फोटो के साथ लिखा है तूफान के बाद की शांति। फैंस कयास लगा रहे हैं कि अथिया ने उस मुद्दे पर ही अपनी दिल की बात लिखी होगी।क्या है मामला
दरअसल, हाल ही में लखनऊ का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच था जहां हैदराबाद ने लखनऊ की टीम को 10 विकेट से हरा दिया था। मैच के बाद संजीव, केएल राहुल पर नाराजगी दिखाते हुए उन पर चिल्लाते हुए दिखे। वहीं केएल राहुल चुप खड़े थे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद संजीव को काफी ट्रोल किया गया उनके बिहेवियर को लेकर कि उन्हें ऐसा बिहेव नहीं करना था।


