• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Bajrang Punia को बड़ा झटका, UWW ने एक साल के लिए किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

sports_master by sports_master
May 9, 2024
in विविध
0
Bajrang Punia को बड़ा झटका, UWW ने एक साल के लिए किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

बजरंग पुनिया को उनके सैंपल देने से इनकार करने के मामले में NADA द्वारा अस्थायी निलंबित किया गया था। वहीं अब इसी कड़ी में विश्व कुश्ती महासंघ (UWW) ने भी उन्हें इस साल के अंत तक सस्पेंड कर दिया है।

पहलवान बजरंग पुनिया की मुश्किल कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अब उनके सैंपल देने से इनकार करने के मामले में NADA द्वारा अस्थायी निलंबित किए जाने के बाद अब विश्व कुश्ती महासंघ (UWW) ने भी उन्हें इस साल के अंत तक सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने NADA के आदेश के बावजूद विदेश में उनकी ट्रेनिंग के लिए लगभग 9 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

देश के सबसे सफल पहलवानों में से एक बजरंग को नाडा ने 23 अप्रैल को निलंबित किया था। उन्हें इससे पहले 18 अप्रैल को रहने के स्थान संबंधी नियम के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया गया था। अपने बचाव में टोक्यों ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने कहा था कि उन्होंने कभी परीक्षण के लिए नमूना देने से इनकार नहीं किया लेकिन डोप नियंत्रण अधिकारी से सिर्फ इतना पूछा कि वह नमूना लेने के लिए लाई गई ‘एक्सपायर्ड किट’ के बारे में विस्तार से बताएं।

बजरंग ने पीटीआई को बताया कि उन्हें यूडब्ल्यूडब्ल्यू से निलंबन के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन वैश्विक संचालन संस्था ने अपनी आंतरिक प्रणाली में अपडेट करते हुए स्पष्ट तौर पर जिक्र किया है कि वह निलंबित हैं। बजरंग के नवीनतम परिचय के अनुसार, ‘‘उपरोक्त कारण से 31 दिसंबर 2024 तक निलंबित।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘कथित एडीआरवी (डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन) के लिए नाडा भारत द्वारा अस्थाई तौर पर निलंबित।’’ रोचक बात यह है कि मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) को 25 अप्रैल की उसकी बैठक में सूचित किया गया कि बजरंग को रूस के दागेस्तान में 28 मई से ट्रेनिंग के उनके प्रस्ताव के लिए उड़ान किराए (वास्तविक) के अलावा आठ लाख 82 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

एमओसी बैठक की जानकारी के अनुसार बजरंग का शुरुआती प्रस्ताव 24 अप्रैल से 35 दिवसीय ट्रेनिंग का था लेकिन रहने के स्थान संबंधी नियम में विफलता के कारण विरोधाभासी यात्रा तारीखों को देखते हुए उन्होंने अपनी यात्रा को 24 अप्रैल 2024 से 28 मई 2024 तक टालने का फैसला किया। इस प्रस्ताव में उनके स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच काजी किरोन मुस्तफा हसन और उन्हें ट्रेनिंग कराने वाले जोड़ीदार जितेंदर की यात्रा भी शामिल थी।

साइ महानिदेशक संदीप प्रधान और टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना) के सीईओ कर्नल राकेश यादव ने उनकी ट्रेनिंग को स्वीकृति देने के फैसले के संदर्भ में पीटीआई के फोन या एसएमएस का कोई जवाब नहीं दिया। बजरंग ने पुष्टि की कि उन्होंने साइ को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने साथ ही कहा कि उनका वकील नाडा को जवाब देगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं कि साइ ने इसे स्वीकृति दे दी। मैंने असल में अपनी योजना रद्द कर दी है। मैं अब ट्रेनिंग के लिए कहीं नहीं जा रहा।’’

एमओसी की इसी बैठक में महिला 57 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने वाली सरिता मोर को अमेरिका में उनके पति और कोच राहुल मान के साथ पांच मई से ट्रेनिंग के लिए पांच लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। महिला 57 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अंशु मलिक को जापान में उनके पिता और कोच धर्मवीर मलिक के साथ ट्रेनिंग के लिए 14 लाख 67 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। अगर भारतीय कुश्ती महासंघ अंतिम चयन प्रतियोगिता के आयोजन का फैसला करता है तो कोटा विजेता अंशु को चुनौती देने के लिए सरिता को ट्रायल में विजयी होना होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा

दोहा में इतिहास रच सकते हैं नीरज चोपड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us