• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup: रिंकू सिंह को टीम में शामिल नहीं करने पर आया इस पूर्व कप्तान का बयान

sports_master by sports_master
May 4, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup: रिंकू सिंह को टीम में शामिल नहीं करने पर आया इस पूर्व कप्तान का बयान

कोलकाता। फिनिशर के तौर पर उभर रहे रिंकू सिंह को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल सकी थी। चयनकर्ताओं के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई, लेकिन हाल ही में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उनके लिए रिंकू को बाहर करना बहुत कठिन फैसला था। अब पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी रिंकू को बाहर करने पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि रिंकू को इससे निराश होने की जरूरत नहीं है।

गांगुली ने कहा कि रिंकू को हताश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि टीम प्रबंधन का रणनीतिक फैसला था जिन्होंने कैरेबियाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाने का निर्णय लिया। मालूम हो कि रिंकू चार रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। गांगुली कोलकाता में बंगाल प्रो टी20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण करने आए थे। गांगुली फिलहाल आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं।

गांगुली ने कहा, टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है जहां विकेट धीमा हो सकता है जिससे स्पिनरों को मदद मिलेगी, इसलिए चयनकर्ता एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल करना चाहते थे। हो सकता है कि यही कारण है कि रिंकू को मौका नहीं मिल सका, लेकिन रिंकू के लिए यह बस शुरुआत है और उन्हें टीम में चयन नहीं होने को लेकर निराश नहीं होना चाहिए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
26 मैच अधिकारियों की घोषणा

26 मैच अधिकारियों की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us