5 बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग-2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया। कोलकाता ने वानखेड़े मैदान पर मुंबई को 12 साल बाद हराया। नाइट राइडर्स को इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ आखिरी जीत 2012 में मिली थी।
वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 2-2 विकेट मिले। MI के लिए सूर्यकुमार यादव ने 35 बॉल पर 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
KKR से वेंकटेश अय्यर ने 52 बॉल पर 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि मनीष पांडे ने 31 बॉल पर 42 रन बनाए। नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। एक विकेट पीयूष चावला के हिस्से आया।
स्टार्क को ओवर में 3 विकेट
मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर में 3 विकेट चटकाए। उन्होंने टिम डेविड, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह को आउट किया
मुंबई ने 7वां विकेट गंवाया, सूर्या 56 रन बनाकर आउट
16वें ओवर की तीसरी बॉल पर मुंबई ने 7वां विकेट गंवाया। यहां सूर्यकुमार यादव 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आंद्रे रसेल ने विकेटकीपर फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। उन्होंने हार्दिक पंड्या (एक रन) को भी आउट किया। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 124/7 रहा।
पावरप्ले में मुंबई ने गंवाए 3 विकेट
मुंबई इंडियंस ने 170 रन के चेज में खराब शुरुआत की। टीम ने दूसरे ही ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवा दिया। नमन धीर और रोहित शर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन 5वें ओवर में नमन आउट हो गए। उन्हें वरुण चकर्वर्ती ने बोल्ड किया। अगले ओवर में रोहित शर्मा भी आउट हुए, उन्हें सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा। टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए।बुमराह ने वेंकटेश अय्यर{72} को बाेल्ड किया, कोलकाता 169 रन पर ऑलआउट
आखिरी ओवर की 5वीं बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने वेंकटेश अय्यर को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। वेंकटेश ने 52 बॉल पर 70 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह और नुवान थुषारा ने 3-3 विकेट झटके।


