अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2 जून से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। BCCI ने मंगलवार को टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 मेंबर्स वाला स्कॉड जारी किया है।
IPL में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन और ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की कैटेगरी में हार्दिक पंड्या के साथ-साथ शिवम दुबे भी चुने गए हैं। शुभमन गिल और रिंकू सिंह मुख्य स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए हैं। ये ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा बनाए गए हैं।
पाकिस्तान से 9 जून को भिड़ेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी। टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से होगा।
कनाडा और अमेरिका के बीच होगा ओपनिंग मैच
इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच डलास में होगा। फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा। सुपर-8 और नॉकआउट मैच वेस्टइंडीज में होंगे।
17 जून तक होंगे ग्रुप स्टेज के मुकाबले
टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 2 से 17 जून तक होंगे। 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के मुकाबले होंगे। फिर 26 जून से नॉकआउट स्टेज शुरू होगा।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 बार जीता है खिताब
इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां एडिशन खेला जाएगा। इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2022 में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। इससे पहले 2010 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी। वेस्टइंडीज भी 2012 और 2016 में 2 बार खिताब जीत चुकी है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने एक-एक बार विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024 India's Squad Announced) के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान हो गया है। बीसीसीआई ने काफी लंबी मीटिंग के बाद आधिकारिक रूप से टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा की। रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई हैं, जबकि उप-कप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई।
1. 5 बल्लेबाजों को भारत की स्क्वाड में चुना गया
कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव भारत की बल्लेबाजी यूनिट में अहम खिलाड़ी रहेंगे। वहीं, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी जगह मिली हैं। यशस्वी को रोहित के साथ पारी का आगज करते हुए देखा जाएगा, जबकि शिवम दुबे मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
2. विकेटकीपर के लिए केएल राहुल को किया नजरअंदाज, पंत-संजू को मिला मौका
काफी लंबे समय से भारत की टीम में विकेटकीपर को लेकर दिग्गजों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने भारत की टीम का आधिकारिक एलान कर सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। भारतीय टीम में विकेटकीपर्स के तौर पर संजू सैमसन और ऋषभ पंत दोनों को टीम में शामिल किया गया हैं, जबकि केएल राहुल को नजरअंदाज किया गया।
3. इन 3 ऑलराउंडर्स को भारत की टीम में मिली जगह
भारतीय टीम की उप-कप्तान की जिम्मेदारी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दी गई हैं। उनके अलावा बतौर ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया हैं।
4. दो स्पिनर्स को मिला भारत की स्क्वाड में मौका
बतौर स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को भारतीय टीम में मौका मिला हैं। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आयोजन होना है, ऐसे में वहां की धीमी पिच पर कुलदीप और चहल की जोड़ी कमाल करती हुए नजर आ सकती हैं।
5. जसप्रीत बुमराह समेत इन गेंदबाजों को चुना
तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर भारतीय टीम निर्भर रहेगी। इसके अलावा तीसरे गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया हैं। शमी चोटिल होने के चलते इस टूर्नामेंट को भी मिस करेंगे।


