• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक

sports_master by sports_master
April 27, 2024
in एथलेटिक्स
0
म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक

भोपाल (Bhopal)। 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप (21st Asian Junior Athletics Championship) में म.प्र. राज्य अकादमी के 02 खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण और 01 रजत सहित कुल 02 पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी की खिलाडी एकता डे ने 3000 मी. स्टीपल चेस में स्वर्ण पदक अर्जित किया अकादमी के ही  विनोद सिंह ने 5000 मी. में रजत पदक अर्जित किया। विवरण इस प्रकार है:

–क्र. खिलाड़ी का नाम इवेन्ट समय पदक
1 कु. एकता डे 3000 मी. स्टीपल चेस 10ः31ः95 सेकेण्ड स्वर्ण पदक
2 विनोद सिंह पुरूष 5000मी. 14ः09ः44 सेकेण्ड रजत पदक

अकादमी की खिलाड़ी एकता डे ने अपने परफारमेन्स के साथ विश्व जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए पात्रता अर्जित कर ली है। अगस्त 2024 में आयोजित वर्ल्ड जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियशिप पेरू लिमा में होनी है। विश्व जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप
के लिए क्वालिफाय निर्धारित समय 10ः38ः0 सेकण्ड था, 10ः31ः95 सेकेण्ड का समय निकालकर एकता डे ने पात्रता अर्जित की है। प्रतियोगिता में एकता डे 5000 मी रन में भी अपनी चुनौति देंगी और विकास विंद 3000 मी.रन में अपनी चुनौति देेंगें।

देव मीणा अकादमी के युवा पोल वॉल्टर है। आज कुछ समय पश्चात पोल वॉल्ट के मुकाबले होने है, जिसमें देव मीणा भागीदारी करेंगें। देव मीणा ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 में 5.05 मी. की छलांग लगाकर खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2023 के गोवा नेशनल गेम्स में देव मीणा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था और नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। देव मीणा ने इस रिकार्ड के साथ विश्व चैम्पियनशिप पेरू लिमा में पात्रता अर्जित की है। इस प्रतियागिता में देव से पदक की उम्मीद है। भारत में अब तक एशियन चैम्पियनशिप दुबई में 05 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य पदक सहित कुल 08 पदक अर्जित करते हुये पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम और पदक तालिका संलग्न है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान की टीम में फूट? बाबर आजम की बात नहीं मान रहे खिलाड़ी, मैच में कर रहे बेइज्जती!

पाकिस्तान की टीम में फूट? बाबर आजम की बात नहीं मान रहे खिलाड़ी, मैच में कर रहे बेइज्जती!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us