• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Uber Cup: अश्मिता चालिहा ने किया उलटफेर, भारतीय महिलाओं ने कनाडा को 4-1 से हराया

मिशेल लि को हराकर उलटफेर किया जिससे भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां उबेर कप टूर्नामेंट में कनाडा पर 4-1 से जीत से सकारात्मक शुरुआत की। रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज चालिहा ने मानसिक मजबूती और जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लि को शुरुआती एकल मुकाबले में 42 मिनट में 26-24 24-22 से मात दी।

sports_master by sports_master
April 27, 2024
in बैडमिंटन
0
Uber Cup: अश्मिता चालिहा ने किया उलटफेर, भारतीय महिलाओं ने कनाडा को 4-1 से हराया

अश्मिता चालिहा ने अपने से ऊंची रैंकिंग की खिलाड़ी मिशेल लि को हराकर उलटफेर किया जिससे भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां उबेर कप टूर्नामेंट में कनाडा पर 4-1 से जीत से सकारात्मक शुरुआत की। रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज चालिहा ने मानसिक मजबूती और जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लि को शुरुआती एकल मुकाबले में 42 मिनट में 26-24 24-22 से मात दी।

लि 2014 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक विजेता हैं। फरवरी में पहली बार एशिया टीम चैम्पियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही चालिहा ने पीवी सिंधू सहित शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी अच्छी तरह निभायी। पिछले दिसंबर में सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली प्रिया कोन्जेंगबाम और श्रुति मिश्रा की युवा महिला युगल जोड़ी ने कैथरीन चोई और जेसलिन चाउ को 21-12, 21-10 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

इशारानी बरुआ ने वेन यू झांग को 21-13, 21-12 से हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाने में मदद की। दूसरे महिला युगल में सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर को कनाडा की जैकी डेंट और क्रिस्टल से 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे बाद राष्ट्रीय चैम्पियन अनमोल खरब ने पांचवें और अंतिम मैच में एलियाना झांग को 21-15, 21-11 से हराकर आसान जीत हासिल की।

युवा भारतीय टीम को आगे बड़े मुकाबले खेलने हैं जिसमें उसे ग्रुप ए में रविवार को सिंगापुर और मंगलवार को चीन से भिड़ना है। थॉमस कप में भारत अपने खिताब का बचाव करने की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तीरंदाजी कप : ज्योति ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई, भारत ने कम्पाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वीप किया

तीरंदाजी कप : ज्योति ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई, भारत ने कम्पाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वीप किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us