• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Archery World Cup 2024: दीपिका सेमीफाइनल में, तीरंदाजों के चार पदक पक्के

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने कोरिया की जियोन हुनयंग को हराकर तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि कंपाउंड तीरंदाजों ने भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया।

sports_master by sports_master
April 27, 2024
in विविध
0
Archery World Cup 2024: दीपिका सेमीफाइनल में, तीरंदाजों के चार पदक पक्के

 मां बनने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने कोरिया की जियोन हुनयंग को हराकर तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि कंपाउंड तीरंदाजों ने भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया। विश्व रैंकिंग में 142वें स्थान पर खिसकी तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने जियोन को 6 . 4 (27 . 28, 27 . 27, 29 . 28, 29 . 27, 28 . 28) से हराया।

अब सेमीफाइनल में उनका सामना कोरिया की ही नैम सुहियोन से होगा। इससे पहले ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा की कंपाउंड मिश्रित टीम ने फाइनल में जगह बनाई। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ने पांच ही अंक गंवाते हुए मैक्सिको की आंद्रिया बेसेरा और लोट मैक्सिमो मेंडेज ओर्टिज को 155 . 151 से हराया। अब उनका सामना एस्तोनिया से होगा। ज्योति महिला कंपाउंड टीम में भी शामिल है जो बुधवार को फाइनल में पहुंच गई। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति पदक की हैट्रिक की दौड़ में है।

भारतीय तीरंदाज चार टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंच गए और कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में ज्योति तथा प्रियांश सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की दौड़ में हैं। भारतीय टीम कंपाउंड पुरूष, महिला, मिश्रित और पुरूष रिकर्व टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंची है। ज्योति और वर्मा को पहले दौर में बाय मिला था जिसके बाद उन्होंने 160 में से 160 अंक बनाकर आस्ट्रेलिया की जॉर्जिया ग्राहम और ब्रेंडन हावेस को आठ अंक से हराया। इसके बाद उन्होंने लक्जेमबर्ग की मारिया श्कोल्ना और जिलेस सेवर्ट को 155 . 151 से मात दी।

चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय रिकर्व मिश्रित टीम अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया के लिम और किम वूजिन ने 6 . 0 से हराया। अब वे कांस्य पदक के लिये मैक्सिको से खेलेंगे। रिकर्व में तरूणदीप राय क्वार्टर फाइनल में आंद्रेस तेमिनो से 3 . 7 से हार गए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय पुरूष टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर

भारतीय पुरूष टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us