पंजाब किंग्स ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया है। टीम ने मौजूदा सीजन के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। पंजाब ने कोलकाता के होमग्राउंड पर 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना दिए। जॉनी बेयरस्टो ने सेंचुरी लगाई। वे 48 बॉल पर नाबाद 108 रन बनाकर नाबाद रहे, शशांक सिंह ने 28 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
PBKS से प्रभसिमरन सिंह ने भी 20 बॉल पर 54 रन बनाए। कोलकाता से सुनील नरेन ने एक विकेट लिया। वहीं एक बैटर रनआउट हुआ।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट (37 बॉल पर 75 रन) और सुनील नरेन (32 बॉल पर 71 रन) ने अर्धशतक जमाए। दोनों में शतकीय साझेदारी हुई। आंद्रे रसेल ने 24, वेंकटेश अय्यर ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए। सैम करन, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।
IPL मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बना
इस मुकाबले में IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटा। इस मुकाबले में 42 छक्के लगे। पिछला रिकॉर्ड 38 छक्कों का था। जो इसी सीजन में SRH और MI मैच के दौरान बना था।
18.4 ओवर में जीता पंजाब, कोलकाता को 8 विकेट से हराया
19वें ओवर की चौथी बॉल पर शशांक सिंह के सिंगल के साथ पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा रन चेज कर लिया है। टीम ने 18.4 ओवर में 262 रन बना लिए। शशांक ने 28 बॉल पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। जबकि जॉनी बेयरस्टो 48 बॉल पर नाबाद 108 रन बनाकर वापस लौटे।
बेयरस्टो-शशांक की फिफ्टी पार्टनरशिप
17वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। चमीरा के ओवर की आखिरी बॉल पर शशांक सिंह ने छक्का जमाते हुए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 228/2 रहा।
जॉनी बेयरस्टो का 45 बॉल पर शतक
16वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने शतक पूरा कर दिया है। उन्होंने 45 बॉल पर शतक जमाया। यह बेयरस्टो का दूसरा IPL शतक है। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 210/2 रहा।
पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 93/1, प्रभसिमरन आउट
262 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब ने विस्फोटक शुरुआत की। टीम के ओपनर्स फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। इतना ही नहीं, प्रभसिमरन 54 रन बनाकर रनआउट हुए। इससे पहले, अनुकूल रॉय के इस ओवर की शुरुआती 5 बॉल पर जॉनी बेयरस्टो ने लगातार 5 बाउंड्री जमाई। इस ओवर से 21 रन आए। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 93/1 रहा।
प्रभसिमरन की 18 बॉल पर फिफ्टी
पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 18 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 5वें ओवर की दूसरी बॉल पर फिफ्टी पूरी की। प्रभसिमरन ने सुनील नरेन के ओवर की शुरुआती दो बॉल पर बाउंड्री जमाई। सिंह ने छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की।
प्रभसिमरन ने चमीर के ओवर में चार बाउंड्री जमाई
चौथे ओवर में प्रभसिमरन ने दुष्मंथा चमीर की बॉल पर चार बाउंड्री जमाई। इनमें दो छक्के और दो चौके शामिल रहे। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 45/0 रहा।
कोलकाता का स्कोर 250 पार
20वें ओवर में कोलकाता ने 250 रन का आंकड़ा पार कर गया है। रिंकू सिंह ने हर्षल पटेल के ओवर की पहली बॉल पर चौका जमाया। अगली बॉल पर पटेल ने उन्हें आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराया।फिर आखिरी बॉल पर वेंकटेश अय्यर (39 रन) रनआउट हुए। इस ओवर में 12 रन आए और कोलकाता ने 261 रन बनाते हुए पंजाब को 262 रन का टारगेट दिया।


