• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कोहली-पाटीदार की फिफ्टी,बेंगलुरु IPL सीजन में लगातार 6 हार के बाद जीती

sports_master by sports_master
April 25, 2024
in क्रिकेट
0
कोहली-पाटीदार की फिफ्टी,बेंगलुरु IPL सीजन में लगातार 6 हार के बाद जीती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL-2024 में दूसरा मैच जीता है। टीम ने सीजन के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रन से हराया। बेंगलुरु सीजन में लगातार 6 मैच हारने के बाद जीती है, जबकि हैदराबाद ने लगातार 4 जीत के बाद कोई मुकाबला गंवाया है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

RCB से विराट कोहली (51 रन) और रजत पाटीदार (50 रन) ने फिफ्टी जमाई। कैमरन ग्रीन ने 20 बॉल पर नाबाद 37 रन बनाया, जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 25 रन का योगदान दिया। जयदेव उनादकट ने 3 विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस, टी नटराजन और मयंक मारकंडे को एक-एक विकेट मिला। SRH से शाहबाज अहमद ने 40 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा ने एक समान 31-31 रन बनाए। डेब्यू कर रहे स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन को 2-2 विकेट मिले।

पावरप्ले में हैदराबाद के चार बैटर्स आउट, स्कोर 62/4

207 रन का टारगेट चेज कर रही हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 ओवर में 62 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए हैं। शाहबाज और नितिश रेड्‌डी की जोड़ी क्रीज पर है। हेड, अभिषेक, मार्करम और क्लासन पवेलियन लौट चुके हैं।

कोहली 43 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट

कोहली ने 37 बॉल पर अर्धशतक जमाया। वे 43 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली ने 37 बॉल पर अर्धशतक जमाया। वे 43 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए।

15वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेंगलुरु ने चौथा विकेट गंवाया। यहां विराट कोहली 43 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। उन्होंने रजत पाटीदार (50 रन) को भी पवेलियन की राह दिखाई। ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 142/4 रहा।

कोहली की 37 बॉल पर फिफ्टी, सीजन में तीसरी हाफ सेंचुरी

विराट कोहली अर्धशतक बना चुके हैं। उन्होंने IPL में 53वीं फिफ्टी जमाई। यह विराट की सीजन में तीसरी फिफ्टी है।

बेंगलुरु का तीसरा विकेट, रजत फिफ्टी बनाकर आउट

13वें ओवर में बेंगलुरु ने तीसरा विकेट गंवाया। रजत पाटीदार 20 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अब्दुल समद के हाथों कैच कराया।

रजत पाटीदार ने मारकंडे के ओवर में लगातार 4 छक्के जमाए, बेंगलुरु 100 पार

11वें ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 100 रन पार कर गया है। रजत पाटीदार ने मयंक मारकंडे के ओवर में लगातार चार छक्के जमाए। रजत फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय पुरूष टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर

भारतीय पुरूष टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us