• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पंत और अक्षर की पारियों से जीती दिल्ली:गुजरात को 4 रन से हराया

sports_master by sports_master
April 24, 2024
in क्रिकेट
0
पंत और अक्षर की पारियों से जीती दिल्ली:गुजरात को 4 रन से हराया

नई दिल्ली:कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की फिफ्टी के सहारे दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया है। टीम ने मौजूदा सीजन में चौथा मैच जीता है। इस जीत के साथ दिल्ली 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे नंबर पर आ गई है।

अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन ही बना सकी। राशिद खान 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। डेविड मिलर (55 रन) और साई सुदर्शन (65 रन) ने अर्धशतक जमाए। रसीख सलाम ने 3 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।

DC के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 बॉल पर 88 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जमाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 43 बॉल पर 5 चौके और 4 छक्के के सहारे 66 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। गुजरात के संदीप वॉरियर को 3 विकेट मिले।

ऋषभ पंत ने खतरनाक कमबैक किया

जानलेवा हादसे के बाद 15 महीने तक मैदान से बाहर रहने वाले ऋषभ पंत ने खतरनाक कमबैक किया है। आईपीएल 2024 में 24 अप्रैल की रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रनों का सैलाब आया। छक्के-चौके की बारिश हुई। ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ होमग्राउंड पर 43 गेंद में नाबाद 88 रन की पारी खेल डाली। 204.65 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने आठ छक्के और पांच चौके मारे। अपने कप्तान की इस विस्फोटक पारी के बूते खराब शुरुआत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर 224 रन बनाने में कामयाब रही।

वर्ल्ड कप से पहले धमाकेदार कमबैक
IPL खत्म होते ही टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। ऐसे में ऋषभ पंत ने अपने कमबैक से प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस सीजन उनकी नौ में से चार पारियां बेहद शानदार रहीं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
DC vs GT: मोहित शर्मा के नाम IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, शायद ही तोड़ना चाहेगा दुनिया का कोई गेंदबाज

DC vs GT: मोहित शर्मा के नाम IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, शायद ही तोड़ना चाहेगा दुनिया का कोई गेंदबाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us