• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, एशियाई क्वालीफायर से भारतीय पुरुषों को नहीं मिला ओलिंपिक कोटा

sports_master by sports_master
April 20, 2024
in विविध
0
अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, एशियाई क्वालीफायर से भारतीय पुरुषों को नहीं मिला ओलिंपिक कोटा

बिश्केक: अमन सहरावत एशियाई ओलिंपिक क्वालीफायर में शुक्रवार को अपना सेमीफाइनल हारने के बाद पेरिस खेलों के लिए कोटा हासिल करने से चूक गए। दीपक पुनिया और सुजीत कलकल को वजन करने के लिए समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला। अमन ने 57 किग्रा वर्ग में दबदबे वाला आगाज करते हुए अपने शुरुआती दो प्रतिद्वंद्वियों येरासिल मुख्तारुली और सुंगवॉन किम को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया। वह हालांकि उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुल्लेव के खिलाफ इस लय को जारी रखने में विफल रहे और 10 अंकों से पिछड़ने के बाद हार गये।

भारतीय कुश्ती जगत को अमन से काफी उम्मीदें थी क्योंकि उन्होंने अपने आयु वर्ग में मजबूत माने जाने वाले रवि दाहिया को शिकस्त देकर देश के प्रतिनिधित्व का मौका हासिल किया था। जयदीप ने 74 किग्रा वर्ग में शानदार शुरुआत की और तुर्कमेनिस्तान के अल अर्सलान बेगेनजोव को हराया। वह क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के ओरोजोबेक तोक्तोमाम्बेतोवबाद के खिलाफ मुकाबला 2-2 से बराबर होने के बाद हार गये।सुमित मलिक (125 किग्रा) भी अपने पहले दौर में किर्गिस्तान के लखागवागेरेल मुनख्तूर से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गए, जबकि दीपक (97 किग्रा) क्वालीफिकेशन दौर में अराश योशिदा से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गये। इससे पहले दुबई में खराब मौसम के कारण दीपक पूनिया और सुजीत की फ्लाइट देर से बिश्केक पहुंचीं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण दोनों दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे रहे और वजन कराने के समय पर नहीं पहुंच सके।सूत्रों ने कहा कि भारतीय कोचों के अनुरोध के बावजूद आयोजकों ने उन्हें अनुमति नहीं दी। पूनिया (86 किलो) तोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने के करीब पहुंचे थे। वह और सुजीत (65 किलो) पेरिस ओलिंपिक के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने बिश्केक पहुंचे जबकि दुबई से जाने वाली अधिकांश उड़ानें हवाई अड्डे पर पानी भरा होने के कारण या तो रद्द हो गई या देर से पहुंची।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024: लड़ाई से काफी आगे बढ़ चुके विराट और गंभीर, झप्पी के बाद अब मैदान पर दिखी दोनों की केमिस्ट्री

IPL 2024: लड़ाई से काफी आगे बढ़ चुके विराट और गंभीर, झप्पी के बाद अब मैदान पर दिखी दोनों की केमिस्ट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us