• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ फिर हिट, इस बार वाइड बॉल पर अंपायर को साबित किया गलत

sports_master by sports_master
April 20, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024: ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ फिर हिट, इस बार वाइड बॉल पर अंपायर को साबित किया गलत

नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-34 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants- LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings- CSK) को आठ विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में लखनऊ की जीत से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के चर्चे रहे. धोनी ने तूफानी बैटिंग करते हुए इस मैच में 9 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. धोनी का इस दौरान स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा।

अपनी तूफानी पारी के दौरान धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डीआरएस लेने में भी उनका कोई सानी नहीं है. धोनी ने अपनी इनिंग्स के दौरान वाइड बॉल को लेकर रिव्यू लिया, जो सफल रहा. पूरा वाकया सीएसके की पारी के 19वें ओवर में हुआ. उस ओवर में मोहसिन खान की पहली गेंद वाइड रही. मोहसिन ने इसके बाद अगली गेंद भी ऑफ-स्टम्प के काफी बाहर फेंकी, हालांकि इस बार मैदानी अंपायर ने वाइड नहीं दिया।

ऐसे में एमएस धोनी ने रिव्यू लेने का फैसला किया. तीसरे अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड रिप्ले देखने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि गेंद लाइन के बाहर है और उन्होंने इसे वाइड करार दिया. रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लाइन के ठीक बाहर थी और धोनी तब मिडिल स्टम्प का गार्ड ले रहे थे. यानी धोनी रिव्यू सिस्टम फिर हिट साबित हुआ।

DRS (Decision Review System) में क्रिकेट विशेषज्ञ धोनी की महारत होने के कारण उसे धोनी रिव्यू सिस्टम (DRS) भी कह देते हैं. DRS अक्सर खिलाड़ी अंपायर के निर्णय को चुनौती देने के लिए इस्तेमाल करते हैं. कई बार ऐसा हुआ है कि धोनी ने DRS ल‍िया और अंपायर का निर्णय बदल गया।

धोनी इस सीजन में कर रहे धांसू बल्लेबाजी
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए भी जब खेलते थे, तब उनके कई डीआरएस के फैसले बिल्कुल सटीक साबित हुए थे. फिर चाहे वो कप्तान थे या नहीं. विकेट के पीछे से उनकी पैनी नजर रहती थी. यही वजह रही कि डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाने लगा था. धोनी अबकी बार भी DRS को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए. धोनी ने आईपीएल 2024 में कुल सात पारियों में 87 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 255.88 का रहा है. धोनी को इस सीजन में अब तक कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर सका है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Seine नदी पर Paris Olympics का उद्घाटन समारोह लगभग चार घंटे तक चलेगा

Seine नदी पर Paris Olympics का उद्घाटन समारोह लगभग चार घंटे तक चलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us