• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

श्रीलंका ने दर्ज की महिला वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

sports_master by sports_master
April 18, 2024
in क्रिकेट
0
श्रीलंका ने दर्ज की महिला वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

नई दिल्ली: अनुभवी सलामी बल्लेबाज चमारी अथापथु ने नाबाद 195 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे रिकॉर्ड के तमाम रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए। उनकी विस्फोटक पारी के दम पर श्रीलंका ने महिला वनडे इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पोटचेफस्ट्रूम में 3 मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 44.3 ओवर में 302 रन बनाते हुए जीत दर्ज। यह पहला मौका है, जब महिला क्रिकेट में किसी टीम ने 300 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल किया।

चमारी अथापथु ने रचा इतिहास, यूं जीता श्रीलंका
यह चमत्कार हुआ चमारी के दम पर। उन्होंने 195 रन की पारी के लिए 5 छक्के और 29 चौके लगाए, जकि सिर्फ 135 गेंदों का सामना किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट की 147 गेंदों में नाबाद 184 रन की मेहनत को पूरी तरह से बेकार कर दिया। चमारी अथापथु का 195 रन महिला वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है और खेल के 50 ओवर के प्रारूप में यह कुल मिलाकर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही चमारी अथापथु से आगे
केवल ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई में एकदिवसीय विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रनों की सनसनीखेज पारी के दौरान एकदिवसीय मैच (पुरुष और महिला) में लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिक रन बनाए हैं। चमारी की दमदार बैटिंग के दम पर ही श्रीलंका ने 302 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और दक्षिण अफ्रीका के बेहद सफल दौरे में 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के एक दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 289 रनों के लक्ष्य का ऑस्ट्रेलिया ने सफलता से हासिल किया था। यह अब रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL की तर्ज पर MP में हो रही MPL की शुरुआत, कैसे चुने जाएंगे खिलाड़ी? प्लेयर को ऐसे होगा फायदा

IPL की तर्ज पर MP में हो रही MPL की शुरुआत, कैसे चुने जाएंगे खिलाड़ी? प्लेयर को ऐसे होगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us