• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

AIFF अध्यक्ष का बयान, कहा- सात महीने में चार खिताब, कोलकाता के ‘बिग थ्री’ की सफलता का बड़ा असर होगा

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता के ‘बिग थ्री’ - मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग - की सफलता का सिर्फ राज्य फुटबॉल पर ही व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि इसका देश में खेल पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

sports_master by sports_master
April 16, 2024
in फुटबॉल
0
AIFF अध्यक्ष का बयान, कहा- सात महीने में चार खिताब, कोलकाता के ‘बिग थ्री’ की सफलता का बड़ा असर होगा

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता के ‘बिग थ्री’ – मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग – की सफलता का सिर्फ राज्य फुटबॉल पर ही व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि इसका देश में खेल पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सात महीने में चार खिताब और ‘भारतीय फुटबॉल का मक्का’ कहा जाने वाला कोलकाता सोमवार को यहां खचाखच भरे सॉल्ट लेक स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी पर 2-1 की जीत के बाद मोहन बागान के पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की ‘लीग विजेता शील्ड’ जीतने का जश्न मना रहा है। चौबे ने पीटीआई से कहा, ‘‘आईएसएल शील्ड, आईलीग ट्रॉफी, सुपर कप और डूरंड कप को पश्चिम बंगाल में लाना राज्य में नए जमाने के फुटबॉल और इन क्लबों का फुटबॉल के नए मानदंडों के अनुकूल होने का संकेत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता के तीन दिग्गजों को पश्चिम बंगाल, भारत और विश्व स्तर पर प्रशंसकों का भारी समर्थन हासिल है। मुझे यकीन है कि मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की सफलता, और साथ ही मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अगले सत्र में आईएसएल में शामिल होने से भारतीय फुटबॉल पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।’’ इसकी शुरुआत मोहन बागान ने पिछले साल तीन सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 23 साल में अपने पहले डूरंड कप खिताब के साथ सत्र शुरू करके की।

ईस्ट बंगाल ने 29 जनवरी को भुवनेश्वर में ओडिशा एफसी को 3-2 से हराकर सुपर कप जीता। इससे उनके 12 साल के ट्रॉफी के सूखे का अंत हुआ। कई बार निचली लीग में खिसकने के बाद वापसी करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने इस महीने की शुरुआत में शिलांग लाजोंग एफसी को 2-1 से हराकर एक दौर शेष रहते हुए आईलीग का खिताब जीता और आईएसएल में जगह बनाई। इसके बाद मोहन बागान ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में रिकॉर्ड 61,000 से अधिक घरेलू दर्शकों के सामने आईएसएल शील्ड जीती। टीम की नजरें अब आईएसएल ट्रॉफी जीतकर सत्र का अंत करने पर टिकी हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मोहन बागान ने पहला ISL लीग शील्ड जीता, फाइनल में मुंबई सिटी को दी मात

मोहन बागान ने पहला ISL लीग शील्ड जीता, फाइनल में मुंबई सिटी को दी मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us