• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हैदराबाद ने 25 रन से जीता हाई-स्कोरिंग मुकाबला

sports_master by sports_master
April 15, 2024
in क्रिकेट
0
हैदराबाद ने 25 रन से जीता हाई-स्कोरिंग मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे हाई स्कोरिंग मुकाबले को हैदराबाद ने 25 रन से जीत लिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। SRH ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 287 रन बनाए। RCB ने भी दूसरी पारी में 7 विकेट गंवाकर 262 रन बनाए लेकिन मैच गंवा दिया।

कार्तिक ने 23 बॉल पर फिफ्टी लगाई

दिनेश कार्तिक ने 17वें ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ मिड-विकेट की दिशा में सिक्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने 23 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली। IPL करियर में यह उनकी 22वीं फिफ्टी रही।

कार्तिक ने लगाया 108 मीटर लम्बा छक्का

दिनेश कार्तिक ने 16वें ओवर में 108 मीटर लम्बा छक्का लगा दिया। उन्होंने नटराजन के ओवर की पहली बॉल पर डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में सिक्स लगाया। यह छक्का 108 मीटर लम्बा रहा।

लोमरोर को कमिंस ने बोल्ड किया

15वें ओवर में RCB ने छठा विकेट गंवाया, पैट कमिंस ने ओवर की पहली ही बॉल पर महिपाल लोमरोर को बोल्ड कर दिया। लोमरोर ने 11 बॉल पर 19 रन बनाए।

मारकंडे के आखिरी ओवर में बने 25 रन

RCB के महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक ने मयंक मारकंडे के स्पेल के आखिरी ओवर में 25 रन बनाए। ओवर में लोमरोर ने 13 और कार्तिक ने 11 रन बनाए, एक रन वाइड का भी मिला।

सौरव चौहान का गोल्डन डक

पैट कमिंस ने 10वें ओवर में 2 विकेट लिए। उन्होंने तीसरी बॉल पर फाफ डु प्लेसिस को कॉट बिहाइंड कराया, फिर छठी बॉल पर सौरव चौहान को LBW कर दिया। चौहान अपनी पारी की पहली ही बॉल पर आउट हुए। क्रिकेट में पहली बॉल पर जीरो पर आउट होने को गोल्डन डक कहते हैं।

विराट कोहली 42 रन बनाकर आउट

विराट कोहली को मयंक मारकंडे ने बोल्ड किया।
विराट कोहली को मयंक मारकंडे ने बोल्ड किया।

RCB को पहला झटका 7वें ओवर में लगा। मयंक मारकंडे ने ओवर की दूसरी बॉल पर विराट कोहली को बोल्ड किया। कोहली ने 20 बॉल पर 42 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके और 2 सिक्स शामिल रहे।

विराट कोहली 17वें सीजन के टॉप रन स्कोरर हैं।
विराट कोहली 17वें सीजन के टॉप रन स्कोरर हैं।
पावरप्ले में RCB ने नहीं गंवाया विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी पावरप्ले में तेज शुरुआत की। टीम ने 6 ओवर में बगैर नुकसान के 13.17 के रन रेट से 79 रन बना लिए। SRH ने 6 ओवर में 76 रन बनाए थे।

RCB की 4 ओवर में फिफ्टी पूरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। टीम से विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस क्रीज पर मौजूद रहे। SRH ने 4 ओवर में 38 रन बनाए थे।

म चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में 3 ही विकेट गंवाए और 287 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले SRH ने ही इस सीजन मुंबई के खिलाफ हैदराबाद में 277 रन बनाए थे।

SRH से ट्रैविस हेड ने 39 बॉल पर सेंचुरी लगाई, उन्होंने 41 बॉल पर 102 रन बनाए। हेनरिक क्लासन ने 67, अभिषेक शर्मा ने 34, अब्दुल समद ने 10 बॉल पर 37 और ऐडन मार्करम ने 32 रन बनाए। बेंगलुरु से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए।

अब्दुल समद ने 10 बॉल पर 37 रन बनाए

SRH ने आखिरी 2 ओवर में 46 रन बनाए। इसमें अब्दुल समद का अहम योगदान रहा, उन्होंने 10 ही बॉल पर 37 रन की नॉटआउट पारी खेली। उनके साथ ऐडन मार्करम 17 बॉल पर 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे। RCB से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 और रीस टॉप्ली ने एक विकेट लिया।

क्लासन ने लगाया 106 मीटर का छक्का

हेनरिक क्लासन ने 17वें ओवर में 106 मीटर लम्बा सिक्स लगाया। लॉकी फर्ग्यूसन ने ओवर की दूसरी बॉल फुलर लेंथ फेंकी, क्लासन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में स्टेडियम की छत पर सिक्स लगा दिया। यह छक्का 106 मीटर लम्बा रहा।

हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाई

हेनरिक क्लासन ने 23 बॉल पर ही फिफ्टी लगा दी। उन्होंने 15वें ओवर में विजयकुमार वैशाख के खिलाफ सिक्स लगाया, इसी के साथ क्लासन ने फिफ्टी पूरी कर ली। यह उनके IPL करियर की 5वीं फिफ्टी रही, वह RCB के खिलाफ पिछले सीजन एक शतक भी लगा चुके हैं।

ट्रैविस हेड ने 39 बॉल पर सेंचुरी लगाई

ट्रैविस हेड ने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया।
ट्रैविस हेड ने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया।

SRH के ओपनर ट्रैविस हेड ने 39 बॉल पर सेंचुरी लगा दी। उन्होंने विजयकुमार वैशाख के खिलाफ 12वें ओवर में चौका लगाया, इसी के साथ उनके IPL करियर की पहली सेंचुरी पूरी हो गई। हेड ने अपनी फिफ्टी भी महज 20 बॉल पर लगा दी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शैली से निपटने के लिए बेहतर पासिंग और तालमेल की जरूरत : रूपिंदर

ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शैली से निपटने के लिए बेहतर पासिंग और तालमेल की जरूरत : रूपिंदर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us