नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताबी मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। इसके ठीक एक हफ्ते बाद यानी 2 जून से यूएस-वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल महीने के अंत तक बीसीसीआई इस मार्की इवेंट के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर देगी।
ऐसे में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बतौर ईनाम भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। ऑलराउंडर्स के स्लॉट में भारी कॉम्पिटिशन है। शिवम दुबे आईपीएल में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या की जगह पर खतरा बरकरार है। फिलहाल इस रेस में शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या से आगे नजर आ रहे हैं, चलिए आपको वो तीन कारण वजह बताते हैं कि क्यों सीएसके का स्टार ऑलराउंडर, मुंबई के नवनियुक्त कप्तान पर भारी पड़ रहा है।शिवम दुबे अब एक पावर-हिटिंग मॉनस्टर बन चुके हैं, जबकि पंड्या पहले की तरह विस्फोटक नहीं रहे और अब एंकर का रोल निभाते हैं। हार्दिक स्पष्ट रूप से खुद को पारी गढ़ने वाली भूमिका के बल्लेबाज के रूप में ढाल रहे हैं, जिसकी भारत को निश्चित रूप से फिलहाल जरूरत नहीं। टीम पहले ही विराट कोहली, केएल राहुल सरीखे विकल्प यही काम कर रहे हैं। दूसरी ओर दुबे ने खुद को सीएसके में एक पावर-हिटिंग सिक्सर मशीन के रूप में फिर से स्थापित किया है। इस सीजन में वह 163.51 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं तो उनके करियर का बेस्ट फिगर है जबकि पंड्या का स्ट्राइक रेट 145.56 है।


