• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

5 बल्लेबाज जिन्होंने MI और CSK के मैच में ठोके हैं सबसे ज्यादा रन, दो आज भी मैदान पर होंगे

sports_master by sports_master
April 14, 2024
in क्रिकेट
0
5 बल्लेबाज जिन्होंने MI और CSK के मैच में ठोके हैं सबसे ज्यादा रन, दो आज भी मैदान पर होंगे

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को आईपीएल का सबसे बड़ा मैच कहा जाता है। दोनों ही टीमें आईपीएल का खिताब 5-5 बार जीत चुकी हैं। किसी अन्य टीम ने 3 बार भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इन दोनों टीमों का मुकाबला होगा। जब भी इन दोनों टीमों का मुकाबला होता है तो रोमांच चरम पर होता है। चार बार तो दोनों आईपीएल फाइनल में भिड़ चुकी हैं। 2024 सीजन में दोनों टीमों के मुकाबले से पहले हम इनके बीच हुए मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में आपको बताते हैं।

सुरेश रैना- 710 रन

सुरेश रैना- 710 रन

आईपीएल में सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की खूब कुटाई की है। 2010 में जब चेन्नई ने मुंबई को हराकर आईपीएल खिताब जीता था तो रैना प्लेयर ऑफ द मैच थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रैना ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 32 मैचों में 710 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 83 रनों की रही है।

रोहित शर्मा- 700 रन

रोहित शर्मा- 700 रन

रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में 700 रन बनाए हैं। लीग के शुरुआती तीन सीजन में रोहित मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी नहीं थे। 2025 आईपीएल के फाइनल में रोहित की 25 गेंदों पर जड़ी गई फिफ्टी कौन भूल सकता है। उस पारी ने चेन्नई को खिताब से पूरी तरह दूर कर दिया था।

अंबाती रायडू- 658 रन

अंबाती रायडू- 658 रन

अंबाती रायडू इन चुनिंदा खिलाड़ी में शामिल हैं, जिन्होंने इन दोनों टीमों के लिए खेला है। 2010 से 2017 तक वह मुंबई इंडियंस और 2018 से 2023 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। इन दोनों टीमों के मैच में रायडू के बल्ले से 658 रन निकले हैं। मुंबई के खिलाफ 2021 सीजन में उन्होंने 27 गेंद पर 72 रन ठोके थे।

महेंद्र सिंह धोनी- 655 रन

महेंद्र सिंह धोनी- 655 रन

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अभी गिने चुने मैचों में बैटिंग करने आते हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। वह प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उतरते थे। निचले क्रम में आकर उन्होंने मुंबई के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए मुंबई के खिलाफ आईपीएल में उनके नाम 655 रन हैं।

कीरोन पोलार्ड- 583 रन

कीरोन पोलार्ड- 583 रन

कीरोन पोलार्ड उस खिलाड़ी का नाम है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को हमेशा परेशान किया है। 2013 आईपीएल का फाइनल हो या फिर 2019 का फाइनल। पोलार्ड बल्ले से चट्टान बन जाते थे। 2021 में उनकी 34 गेंदों पर 87 रनों की पारी की मदद से मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 219 का लक्ष्य हासिल कर लिया था। चेन्नई के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट करीब 170 का है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शिखर धवन अभी मैदान से रहेंगे दूर

शिखर धवन अभी मैदान से रहेंगे दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us