• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा का बयान, कहा- ‘पेरिस ओलंपिक से पहले 90 मीटर भाला फेंक सकता हूं’

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से पहले 90 मीटर दूर भाला फेंकने का लक्ष्य बनाये हैं। साथ ही उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह किसी भी समय हो सकता है। बता दें कि, चोपड़ा ने अपना 89.94 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान फेंका था।

sports_master by sports_master
April 11, 2024
in एथलेटिक्स
0
नीरज चोपड़ा फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में लेंगे हिस्सा, मैक्स डेह्निंग से मिल सकती है कड़ी चुनौती

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से पहले 90 मीटर दूर भाला फेंकने का लक्ष्य बनाये हैं। साथ ही उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह किसी भी समय हो सकता है। बता दें कि, चोपड़ा ने अपना 89.94 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान फेंका था। ट्रेनिंग में वह 90 मीटर दूर भाला फेंक चुके हैं लेकिन प्रतियोगिता में वह अभी तक इसकी बराबरी नहीं कर पाये हैं।

पेरिस में अपने ओलंपिक स्वर्ण पदक को बरकरार रखने का लक्ष्य बनाने वाले इस 26 साल के एथलीट ने गुरुवार को कहा कि, मैं पेरिस ओलंपिक से पहले 90 मीटर दूर भाला फेंकने का प्रयास करूंगा। उम्मीद करता हूं कि यह पेरिस ओलंपिक से पहले हो जाये। वैसे अभी हर चीज सही दिशा में आगे बढ़ रही है इसलिये लोगों को शायद ओलंपिक तक इंतजार नहीं करना पड़े और यह इससे पहले ही हो जाये। तैयारियां अच्छी चल रही हैं।’’

मौजूदा विश्व चैम्पियन के लिए सत्र से इतर अभ्यास अच्छा रहा है जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस और ‘स्ट्रेंथ’ पर ध्यान लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्र के शुरू में ध्यान फिटनेस और ‘स्ट्रेंथ’ पर था, जिसमें भाला फेंकने की कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं थी। मुझे लगता है कि इससे मेरी तकनीक में काफी सुधार हुआ। साथ ही दक्षिण अफ्रीका और तुर्की में भी ‘स्ट्रेंथ’ एंव अनुकूलन ट्रेनिंग अच्छी रही।’’ चोपड़ा ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक की सफलता के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है जिससे उन्हें पेरिस ओलंपिक में काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा दूसरा ओलंपिक है इसलिये इस बार मैं पेरिस के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हूं। जहां तक मानसिक ट्रेनिंग की बात है तो मैंने ज्यादा कुछ नहीं किया है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह मेरा दूसरा ओलंपिक है। ’’ चोपड़ा ने कहा, ‘‘तोक्यो से पहले मेरी जो कमियां थीं, मैंने उन पर पेरिस की तैयारियों के दौरान काम किया है। सबसे अच्छी बात है कि तैयारी सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और मैं काफी सकारात्मक हूं।’’

किशोर जेना ने हांगझोउ एशियाड में 87.54 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता था जिससे भारत इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा। चोपड़ा ने कहा कि अगर यह 28 साल का एथलीट उनसे पहले 90 मीटर की दूरी पर भाला फेंक देगा तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। चोपड़ा ने कहा, ‘‘उसने जिस तरह से विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में प्रगति की है, उसे देखते हुए किशोर मुझसे पहले भी 90 मीटर दूर भाला फेंक सकता है। 90 मीटर अटका हुआ है, लेकिन कभी ना कभी तो जायेगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एशियाड पदक विजेता धावक ज्योति याराजी करेंगी स्पेन में ट्रेनिंग

एशियाड पदक विजेता धावक ज्योति याराजी करेंगी स्पेन में ट्रेनिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us