मुंबई|इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने 3 हार के बाद लगातार दूसरा मैच जीत लिया। टीम ने RCB के खिलाफ 197 रन का बड़ा टारगेट 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 17 और ईशान किशन ने 23 बॉल पर फिफ्टी लगाई, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।
17वें सीजन में RCB की यह 5वीं हार रही, टीम ने लगातार चौथा मैच गंवाया। वानखड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ने फिफ्टी लगाई। मुंबई ने 197 रन का टारगेट 3 ही विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
पंड्या के छक्के से जीती मुंबई
मुंबई ने 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर 197 रन का टारगेट चेज कर लिया है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को छक्के के साथ जिताया। उन्होंने 6 बॉल पर 21 रन की पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 19 बॉल पर 52 रन बनाए। ईशान किशन ने 34 बॉल पर 69 रन का योगदान दिया।
सूर्यकुमार फिफ्टी जमाकर आउट
14वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा। विजयकुमार के ओवर में सूर्यकुमार यादव 19 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महिपाल लोमरोर ने कैच किया। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 181/3 रहा।
सूर्या की मौजूदा सीजन में पहली फिफ्टी
13वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 17 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने टॉप्ली के ओवर में 3 चौके और एक छक्का जमाया। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 169/2 रहा।
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 38 रन बनाकर आउट
12वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा। विल जैक्स के ओवर में रीस टॉप्ली ने रोहित शर्मा का डाइविंग कैच पकड़ा। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 151/2 रहा।
मैक्सवेल से सूर्यकुमार का कैच छूटा, आकाश दीप के ओवर में 3 छक्के जमाए
11वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल से सूर्यकुमार यादव का कैच छूट गिया। उन्होंने आकाश दीप के ओवर में तीन छक्के और एक चौका जमाया। इस ओवर में 24 रन बने। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 135/1 रहा।
मुंबई का पहला विकेट गिरा, ईशान 69 रन बनाकर आउट
9वें ओवर की 5वीं बॉल पर मुंबई ने पहला विकेट गंवाया। यहां ईशान किशन 34 बॉल पर 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश दीप ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 103/1 रहा।
ईशान किशन की 23 बॉल पर फिफ्टी, पावरप्ले में बेंगलुरु 72/0
ईशान किशन ने इस सीजन का अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने 23 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। वे रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी कर चुके हैं। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 72/0 रहा।
रोहित-ईशान ने सिराज के ओवर से 23 रन लिए, 4 बाउंड्री जमाई
रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने 5वां ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह के ओवर में 23 रन बनाए। इस ओवर में सिराज को 4 बाउंड्री पड़ी। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50 रन पार पहुंच गया। ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप भी की। टीम ने 5 ओवर में बिना नुकसान के 55 रन बना लिए हैं।
कार्तिक की लगातार तीन बाउंड्री, फिफ्टी भी पूरी की; 20वें ओवर से आए 19 रन
बेंगलुरु ने पारी के आखिरी ओवर में 19 रन बनाए। आकाश मधवाल के ओवर में दिनेश कार्तिक ने लगातार तीन बाउंड्री जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तीसरी और चौथी बॉल पर छक्के और 5वीं बॉल पर चौका जमाया। इस ओवर में 19 रन बने। इन रनों की मदद से बेंगलुरु ने 8 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम ने मुंबई को 197 रन का टारगेट दिया।
रजत पाटीदार बैक-टु-बैक छक्कों से फिफ्टी बनाकर आउट
12वें ओवर में बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा। रजत पाटीदार 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जेराल्ट कूट्जी की बॉल पर बैक-टु-बैक सिक्स जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर ओवर की तीसरी बॉल पर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। इसी ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 100 रन का आंकड़ा पार कर गया। इस ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 107/3 रहा।
10 ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 89/2
बेंगलुरु ने 10 ओवर के बाद 89/2 रन बना लिए हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। टीम ने आखिरी विकेट 23 रन के स्कोर पर गंवाया था। हार्दिक पंड्या के पहले ओवर से 13 रन आए।
फाफ-रजत की फिफ्टी पार्टनरशिप, 23 रन पर गंवा दिए थे दो विकेट

कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय साझेदारी ने बेंगलुरु की बिखरती साझेदारी को संभाल लिया है। टीम ने 23 रन के स्कोर पर विराट कोहली और विल जैक्स के विकेट गंवा दिए थे। इस ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 76/2 रहा।


