मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में MI के साथ 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एमआई फ्रेंचाइजी ने X पर पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि, रोहित शर्मा ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। रोहित तब से अबतक MI का अभिन्न अंग बन चुके हैं।
मुंबई के साथ रोहित शर्मा साल 2011 में जुड़े थे। तब से वह फ्रेंचाइजी के लिए लगातार खेलते हुए आए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 200 से ज्यादा आईपीएल मैचों में 5 हजार रन बनाए हैं। 29.39 की औसत और 129.86 की स्ट्राइक रेट के साथ उनकी लगातार बल्लेबाजी, एमआई की सफलता रही है। उन्होंने टीम के लिए एक शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं।


