• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL-2024 में लखनऊ की लगातार तीसरी जीत:गुजरात को पहली बार हराया

sports_master by sports_master
April 8, 2024
in क्रिकेट
0
IPL-2024 में लखनऊ की लगातार तीसरी जीत:गुजरात को पहली बार हराया

लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 33 रन से हराया। इससे पहले LSG ने बेंगलुरु और पंजाब को भी हराया था।

इकाना स्टेडियम में रविवार को LSG ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में GT 18.5 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। LSG से यश ठाकुर ने 5 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पंड्या को तीन विकेट मिले।क्विंटन डी कॉक पहले ओवर में आउट

उमेश यादव ने पहले ही ओवर में GT को सफलता दिलाई।
उमेश यादव ने पहले ही ओवर में GT को सफलता दिलाई।

उमेश यादव ने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को कैच आउट करा दिया। डी कॉक ने उमेश के खिलाफ दूसरी बॉल पर सिक्स लगाया। चौथी बॉल पर डी कॉक ने फिर बड़ा शॉट खेला लेकिन वह थर्ड मैन पोजिशन पर नूर अहमद के हाथों कैच हो गए। डी कॉक ने 4 बॉल पर 6 रन बनाए।

पावरप्ले में लखनऊ ने बनाए 47 रन

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ को शुरुआती 3 ओवर में ही 2 झटके लग गए। यहां से केएल राहुल और मार्कस स्टोयनिस ने पारी संभाली। दोनों ने शुरुआती 6 ओवर में स्कोर 47 रन तक पहुंचाया और कोई विकेट भी नहीं गिरने दिया।

लखनऊ ने बनाए 163 रन

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। निकोलस पूरन 32 और क्रुणाल पंड्या 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। टीम से स्टोयनिस ने 58, केएल राहुल ने 33 और आयुष बडोनी ने 20 रन बनाए।

क्विंटन डी कॉक 6 और देवदत्त पडिक्कल 7 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक सफलता राशिद खान को भी मिली।

मयंक यादव के ओवर में पड़े तीन चौके

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने चौथा ओवर लेकर आए मयंक यादव के ओवर में तीन चौके जमाए। यादव की पहली, चौथी और आखिरी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 35/0 रहा।

क्रुणाल ने एक ओवर में झटके 2 विकेट; सुदर्शन-शरथ को आउट किया; मयंक यादव चोटिल

गुजरात ने 61 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। टीम के टॉप-4 बैटर्स पवेलियन लौट चुके हैं। नौवां ओवर लेकर आए क्रुणाल पंड्या ने पहले साई सुदर्शन (31 रन) और बीआर शरथ (2 रन) को पवेलियन भेजा। इसी ओवर में तेज गेंदबाज मयंक यादव चोटिल हो गए हैं। वे साइड स्ट्रेन के कारण मैदान से बाहर चले गए। इस ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/4 रहा।

यश ठाकुर को फिर ओवर में दो विकेट; 5 विकेट झटके

यश ठाकुर ने 19वें ओवर की 5वीं बॉल पर नूर अहमद को आउट करके अपनी टीम को 33 रन से जिता दिया है। इस लीग के इतिहास में लखनऊ ने गुजरात को पहली बार हराया है। यश ने मुकाबले में दो दफ एक ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने 19वें और 15वें ओवर में दो-दो विकेट चटकाए। यश ने कुल 5 विकेट हासिल किए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय टीम दूसरे हॉकी टेस्ट में आस्ट्रेलिया से 2-4 से हारी, श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ी

भारतीय टीम दूसरे हॉकी टेस्ट में आस्ट्रेलिया से 2-4 से हारी, श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us