• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup 2024: विराट कोहली का चल रहा है बल्ला, सोशल मीडिया मीम्स पर ध्यान नहीं देंगे सिलेक्टर्स

sports_master by sports_master
April 2, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup 2024: विराट कोहली का चल रहा है बल्ला, सोशल मीडिया मीम्स पर ध्यान नहीं देंगे सिलेक्टर्स

नई दिल्‍ली (New Delhi)। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (batsman virat kohli)वर्तमान में आईपीएल 2024 (ipl 2024)के तीन मैचों में 181 रन बना चुके हैं और वे इस सीजन (season)सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट (141.41) उतना प्रभावशाली नहीं है, लेकिन बीसीसीआई के एक अधिकारी का मानना है कि विराट कोहली अपने फॉर्म और अनुभव को देखते हुए इसमें सुधार करेंगे। बोर्ड के अधिकारी ने ये भी कहा है कि सिलेक्टर्स सोशल मीडिया मीम्स पर ध्यान नहीं देंगे।

दरअसल, आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ऐसी खबरें थीं कि विराट कोहली के लिए इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पूर्व भारतीय कप्तान के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखेंगे। हालांकि, कैश-रिच लीग के तीन मैचों में कोहली के लगातार दो अर्धशतकों ने विश्व कप के लिए उनकी संभावनाएं बढ़ा दी हैं। उनका स्ट्राइक रेट ही इस समय थोड़ा सा चिंता का विषय है।

विराट के स्ट्राइक रेट को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स चल रहे हैं कि वे इतने प्रभावशाली नहीं हैं, लेकिन आईएएनएस को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि कोहली एक लंबे ब्रेक से आ रहे हैं, लेकिन अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता किसी टीम का चयन करते समय सोशल मीडिया मीम्स पर ध्यान नहीं देंगे।

अधिकारी ने कहा, “देखिए, यह तो बस शुरुआत है (लीग की) और कोहली ने अच्छी शुरुआत की है। आने वाले मैचों में वह अपने स्ट्राइक रेट में भी सुधार करेंगे। जहां तक मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है, वह (विश्व कप टीम में) जगह बनाएंगे। चयनकर्ता सोशल मीडिया मीम्स पर नहीं जाते। क्रिकेट मैदान पर खेला जाता है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं।” टी20 वर्ल्ड कप 2024 आईपीएल 2024 के ठीक बाद एक जून से यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना का बयान, कहा- ‘भारत में सब कुछ है, बस भरोसा करने की जरूरत’

जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना का बयान, कहा- 'भारत में सब कुछ है, बस भरोसा करने की जरूरत'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us