हैदराबाद|सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को मौजूदा सीजन के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 31 रन से हराया। हैदराबाद ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड RCB के नाम दर्ज था। बेंगलुरु ने 2013 के सीजन में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट लिए।
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 23 बॉल पर 63, ट्रैविड हेड ने 24 बॉल पर 62 रन और हेनरिक क्लासन ने 34 बॉल पर 80 रन बनाए। ऐडन मार्करम ने 28 बॉल पर 42 रन का योगदान दिया। हार्दिक पंड्या और जेराल्ड कूट्जी को एक-एक विकेट मिला।
तिलक वर्मा ने शाहबाज के ओवर में लगातार तीन छक्के मारे
मुंबई के बैटर तिलक वर्मा ने 10वां ओवर लेकर आए शाहबाज अहमद के ओवर में लगातार तीन छक्के जमाए। उन्होंने दूसरी, तीसरी और 5वीं बॉल पर सिक्स जमाया। इस ओवर से 22 रन आए। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 141/2 रहा।
ईशान ने भुवनेश्वर के ओवर में चार बाउंड्री जमाई
ईशान किशन ने तीसरा ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार के ओवर में चार बाउंड्री जमाई। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट के 50 रन हो गया।
तिलक वर्मा का 24 बॉल पर अर्धशतक; नमन आउट; स्कोर 150 पार
तिलक वर्मा ने 11वां ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट की पहली बॉल पर चौका जमाया। इस चौके के साथ वर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। तिलक ने 23 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 11वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
ओवर की चौथी बॉल पर उनादकट ने नमन धीर को पवेलियन की राह दिखाई। नमन को पैट कमिंस ने कैच किया।
20वें ओवर में आए 21 रन, हैदराबाद ने 277 रन का स्कोर बनाया
हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हेनरिक क्लासन ने 34 बॉल पर 80 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 23 बॉल पर 63 और ट्रैविस हेड ने 24 बॉल पर 62 रन का योगदान दिया। ऐडन मार्करम ने 28 बॉल पर 42 रन बनाए। मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या, जेराल्ड कूट्जी और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।
क्लासन ने 23 बॉल पर अर्धशतक जमाया, हैदराबाद 243/3
हैरनिक क्लासन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 23 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 243 रन रहा।


