अहमदाबाद|गुजरात टाइटंस (GT) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के सामने 168 रन का टारगेट सेट किया है। जवाब में मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर की तीसरी बॉल पर ईशान किशन का विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 45 और कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन का योगदान दिया।मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। जेराल्ड कूट्जी को 2 विकेट मिले। एक विकेट पीयूष चावला के खाते में आया।


