• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट में कहां?

sports_master by sports_master
March 22, 2024
in क्रिकेट
0
आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट में कहां?

आईपीएल इतिहास में उम्रदराज खिलाड़ियों ने फैंस को खासा प्रभावित किया है। वहीं एमएस धोनी पिछले साल 41 साल और 326 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। लेकिन धोनी से पहले इस लिस्ट में ब्रैड हॉक सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं।

आईपीएल इतिहास में उम्रदराज खिलाड़ियों ने फैंस को खासा प्रभावित किया है। वहीं एमएस धोनी पिछले साल 41 साल और 326 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। लेकिन धोनी से पहले इस लिस्ट में ब्रैड हॉक सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं।

दुनिया की सबसे महंगी लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 16 सीजन में अबतक कई बड़े इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने फैंस को प्रभावित किया है। इसके अलावा कई बड़े नामों ने भी संन्यास के बाद आईपीएल के जरिए अपने क्रिकेट करियर को कई साल लंबा भी खींचा है। इस कड़ी में दिवंगत शेन वॉर्न इसके उदाहरण हैं। 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वॉर्न ने एक साल बाद राजस्थान रॉयल्स को ओपनिंग सीजन में ही चैंपियन बनाया।

वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने साल 2009 में बंद हो चुकी टीम डेक्कन चार्जर्स को खिताब दिलाया था। तो चलिए आपको आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें एमएस धोनी का नाम भी शामिल है।

 

ब्रैड हॉग- 45 साल 92 दिन

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग की पहली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स थी। जिसके लिए वो 2012 और 2013 में खेले थे। हॉक 2015-16 में केकेआर के साथ दो साल के कार्यकाल के लिए लीग में लौटे थे, तब वो लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे। इस दौरान उन्होंने पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया था। हॉग ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 45 साल 92 दिन की उम्र में 8 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था। हॉग ने 21 आईपीएल मैचों में 23 विकेट हासिल किए थे।

प्रवीण तांबे- 44 साल 219 दिन

प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। मुंबई के प्रवीण पर फिल्म भी बन चुकी है। क्योंकि, उनके पास प्रोफेशनल क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं था। तांबे तीन सीजन खेले और 33 मैच में 28 विकेट झटके। उन्होंने 14 मई, 2016 को 44 साल 219 दिन की उम्र में आरसीबी के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। तांबे को 2020 में केकेआर ने साइन किया था। हालांकि, टी10 लीग में खेलने के कारण बीसीसीआई ने उनपर आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी और इसके बाद तो उनकी कभी वापसी ही नहीं हो पाई।

मुथैया मुरलीधरन- 42 साल 35 दिन

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन ने 2008 में सीएसके के साथ अपना आईपीएल का करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने तीन सीजन खेले, 2010 में खिताब भी जीता। 2012-2014 तक आरसीबी के साथ रहे। इससे पहले एक साल के लिए कोच्चि टस्कर्स केरल चले गए थे। आईपीएल 2014 में, मुरलीधरन ने केकेआर के खिलाफ 42 साल 35 दिन की उम्र में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला।

इमरान ताहिर- 42 साल 29 दिन

दक्षिण अफ्रीका के इस लेग स्पिनर के लिए उम्र कभी भी अड़चन नहीं बनी। बल्कि ये उम्र के साथ और बेहतर होते चले गए। 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने के बाद से ही उनका प्रदर्शन अच्छा होता गया। ताहिर के सबसे अच्छे साल 2018 में सीएसके ने उन्हें अपने साथ शामिल किया। उन्होंने तीन और सीजन में खेलने से पहले 2018 में चेन्नई के साथ खिताब जीता था। उनका आखिरी मुकाबला 21 मई 2021 को आरसीबी के खिलाफ था। उन्होंने 59 मैचों में 82 विकेट झटके थे।

क्रिस गेल-42 साल 7 दिन

क्रिस गेल की गिनती टी20 के सबसे बड़े खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने केकेआर के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद 2011 से 2017 तक आरसीबी के साथ रहे। उन्होंने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 42वें जन्मदिन से 1 हफ्ता पहले आखिरी मैच खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी- 42 साल 259 दिन

एमएस धोनी ने 41 साल और 326 दिन की उम्र में गुजरात टाइंटस के खिलाफ आईपीएल 2023 का फाइनल जीता था। तब वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने थे। धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच खिताब दिलाए। इसी के साथ धोनी 22 मार्च 2024 को आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वर्तमान में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भारतीय हो जाएंगे। उनकी उम्र मैच के दिन 42 साल 259 दिन होगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Swiss Open 2024: पीवी सिंधू- लक्ष्य सेन को मिनी निराशा, श्रीकांत-रजावत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Swiss Open 2024: पीवी सिंधू- लक्ष्य सेन को मिनी निराशा, श्रीकांत-रजावत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us