इंदौर। मध्यप्रदेश में एक नए खेल के विकास के लिए पहल की जा रही है। इस खेल का नाम पिकलबॉल है जो कमसे कम यहां के लिेए नया खेल है। बलवंत सालूंके की पहल पर इस खेल के साथ तीन विकास पुरुष को जोड़ा गया है । ये हैं भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्पमित्र भार्गव व कई खेलों के संरक्षक व शुभचिंतक व स्पोर्ट्स मास्टर्स डॉटइन वेब पोर्टल के प्रधान संपादक भागीरथ राठौर। बलवंत सालुंके ने पुनर्गठित मध्यप्रदेश पिकलबॉल संगठन के पदाधिकारियों की जानकारी दी जो इसप्रकार है -संरक्षक रमेश मेंदोला (मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष), मार्गदर्शक -महापौर पुष्पमित्र भार्गव, अध्यक्ष-भागीरथ राठौर, उपाध्यक्ष-प्रशांत महंत,शैलेंद्र बागरे,भारत पारख,सतीश तलरेजा,सचिव-डॉ. बलवंतसालूँके, सहसचिव-आशीष , वैभव जैन,अभिरुचि बागोरा,शुभि व्यास, कोषाध्यक्ष-मनीष जैन, कार्यकारिणी सदस्य-अशोक चौहान,मुकेश प्रजापत,प्रवीण अग्रवाल,विक्की साबू, हरेंद्र डांगी, पारस कदम,अजय रावत,शैलेंद्र रावत, राजेश यशलहा,योगेश काले,मो.इमरान।
बलवंत सालूंके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
खार जिमखाना मुंबई में हुई बैठक में बलवंत सालूंके को भारतीय पिकलबॉल संगठन का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। मुंबई के अशोक मोहनानी चेयरमैन, गुजरात के सूर्यवीरसिंह भुल्लर अध्यक्ष व कर्नाटक के रजत कनकरकोस सचिव चुने गए।


