• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

FIFA WC क्वालीफायर में भारत की नजरें नंबर तीन पर, अफगानिस्तान से भिड़ेगी

sports_master by sports_master
March 20, 2024
in फुटबॉल
0
FIFA WC क्वालीफायर में भारत की नजरें नंबर तीन पर, अफगानिस्तान से भिड़ेगी

गुरुवार को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम का मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। वहीं मिडफील्ड में जैकसन और सेंटर बैक में अनवर चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। दूसरे दौर के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन मैच में निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी पर भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है।

मिडफील्ड में जैकसन और सेंटर बैक में अनवर चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। दूसरे दौर के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन मैच में निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी पर भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दो मैचों में एक जीत के तीन अंक के साथ भारत ग्रुप ए में फिलहाल दूसरे स्थान पर है। मौजूदा एशियाई चैम्पियन कतर दो जीत के साथ छह अंक लेकर शीर्ष पर है। वहीं दोनों मैच हार चुकी अफगानिस्तान टीम आखिरी स्थान पर है।

कुवैत के खिलाफ जीत दर्ज करके इगोर स्टिमक की भारतीय टीम ने पहली बार तीसरे दौर में जाने की उम्मीदें जगाई है। विश्व रैंकिंग में 158वें स्थान पर काबिज अफगानिस्तान को (घरेलू और बाहर मैच) हराने से 117वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के नौ अंक हो जायेंगे। कतर की टीम कुवैत को अगले दो मैच में हरा देगी तो भारत के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका होगा। भारत ने कुवैत को कुवैत सिटी में 1 . 0 से हराया था जबकि भुवनेश्वर में कुवैत ने 3 . 0 से जीत दर्ज की थी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 1949 में पहले मुकाबले के बाद से दोनों टीमें समय समय पर खेलती रही है। विश्व कप क्वालीफायर, एशियाई कप क्वालीफायर और अन्य उपमहाद्वीपीय तथा आमंत्रण टूर्नामेंटों में उनका सामना हुआ है। भारतीय आक्रमण की अगुवाई 39 वर्ष के सुनील छेत्री और मनवीर सिंह करेंगे। छेत्री ने अफगानिस्तान के खिलाफ आठ मैचों में चार गोल किये हैं। वहीं पिछले दो साल में जैकसन ने लगातार 17 मैच खेले हैं। उनकी कमी टीम को कतर में एशियाई कप के दौरान खली थी।

वहीं अफगानिस्तान के कई प्रमुख खिलाड़ी अफगानिस्तान फुटबॉल महासंघ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद से टूर्नामेंट से बाहर हैं। अफगानिस्तान के 18 खिलाड़ियों ने कुवैत और कतर के खिलाफ क्वालीफायर नहीं खेले थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पेरिस ओलंपिक के अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए चुनी गयी 12 सदस्यीय टीमें, श्रेयसी और गनेमत के पास आखिरी मौका

पेरिस ओलंपिक के अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए चुनी गयी 12 सदस्यीय टीमें, श्रेयसी और गनेमत के पास आखिरी मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us