• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024 से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल

sports_master by sports_master
March 20, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024 से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल

उज्‍जैन (Ujjain)। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2024 (IPL 2024) से ठीक पहले उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर (Baba Mahakaleshwar Mandir) गए, जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

केएल राहुल आईपीएल में जल्द खेलते हुए नजर आएंगे। वे चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिर्फ पहला मैच ही खेल पाए थे। इसके बाद इलाज के लिए लंदन गए और आईपीएल की तैयारी शुरू करने से पहले वे मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल लोक गए। वे पहले भी महाकाल के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन उस समय वे अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ वहां गए थे।विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस बार महाकाल के दर्शन करने अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और इसके बाद वहां से निकल गए। वे जल्द लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़ने वाले हैं, क्योंकि टीम का पहला मैच जयपुर में है। ऐसे में माना जा रहा है कि केएल राहुल लखनऊ की बजाय सीधे जयपुर में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि केएल राहुल का प्लान क्या है और क्या उनको आईपीएल 2024 के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है? वे हाल ही में लंदन से लौटे हैं।केएल राहुल पिछले साल फरवरी में पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद उनकी किस्मत पलटी थी और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन क्रिकेट के मैदान पर किया था। हालांकि, आईपीएल 2023 में उनको चोट लगी थी, लेकिन वापसी के बाद एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप में भी वे दमदार लय में दिखे। यहां तक कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा, लेकिन अब चोट के कारण टीम से बाहर थे। हालांकि, आईपीएल 2024 में वे नजर आएंगे और उनका अगला निशाना टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलना होगा। ये टूर्नामेंट जून में यूएसए और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर खेला जाएगा

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने की बड़ी घोषणा, डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत बने टीम के कैप्‍टन

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने की बड़ी घोषणा, डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत बने टीम के कैप्‍टन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us