• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024 सीरीज, पार्ट-2:एक IPL मैच की कमाई पूरी पाकिस्तानी लीग के बराबर; 10 क्रिकेट लीग मिलकर भी इससे 4 गुना पीछे

sports_master by sports_master
March 19, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024 सीरीज, पार्ट-2:एक IPL मैच की कमाई पूरी पाकिस्तानी लीग के बराबर; 10 क्रिकेट लीग मिलकर भी इससे 4 गुना पीछे

Newdehli/इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 2 दिन बाद शुरू होने जा रहा है। 2 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से BCCI बंपर कमाई करेगा। दुनिया की अन्य टॉप-10 क्रिकेट लीग मिलकर भी कमाई के मामले में IPL से करीब चार गुना पीछे हैं।

पाकिस्तान अपनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग PSL से एक सीजन में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से जितनी कमाई करता है, IPL एक मैच दिखाकर उतना कमा लेता है। IPL की ब्रांड वैल्यू 2023 में 88 हजार करोड़ रुपए आंकी गई, जो इसे क्रिकेट में लंबे फासले से नंबर-1 लीग बनाती है।

IPL सीरीज के पार्ट-2 में बाकी क्रिकेट लीग के मुकाबले IPL की कमाई का गणित जानते हैं…

बाकी 10 लीग की कंबाइंड वैल्यू से 4.4 गुना ज्यादा है IPL
IPL के बाद दुनिया की टॉप-10 क्रिकेट लीग की ब्रांड वैल्यू मिलकर करीब 20 हजार करोड़ रुपए है। दुनियाभर के बड़े ब्रांड्स की वैल्यूएशन करने वाली कंसलटेंसी ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट अनुसार, IPL अकेले ही इन सबसे 4.4 गुना ज्यादा- 88,000 करोड़ रुपए की ब्रांड वैल्यू रखता है। यानी दुनिया की टॉप-10 लीग मिलकर भी ब्रांड वैल्यू में IPL से 340% कम हैं।

क्रिकेट लीग की ब्रांड वैल्यू में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड का ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2,486 करोड़ रुपए की ब्रांड वैल्यू के साथ 5वें नंबर पर है। इसके ठीक नीचे भारत की विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 2,246 करोड़ रुपए है।

क्या होती है ब्रांड वैल्यू?
ब्रांड वैल्यू किसी लीग के पूरे इकोसिस्टम की वैल्यू होती है। किसी टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू उसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, रेवेन्यू, मैदान में आने वाले दर्शक, स्पॉन्सर, टाइटल राइट्स, टीवी और ऑनलाइन दर्शक, खिलाड़ियों की कीमत, टीमों की कीमत और विज्ञापनों से तय होती है।

IPL की ब्रांड वैल्यू 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर (करीब 88,700 करोड़ रुपए) रही। यानी किसी को अगर IPL का मालिक बनना है तो उसे BCCI को 88,700 करोड़ रुपए देने होंगे।

ब्रॉडकास्टिंग में पूरे PSL सीजन के बराबर एक IPL मैच
2023 में BCCI को IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स बेचने पर 48,391 करोड़ रुपए मिले। यह रकम 5 साल के मैचों के लिए मिली, यानी एक सीजन के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने 9,678 करोड़ रुपए दिए। इस हिसाब से BCCI को एक मैच दिखाने के लिए 119 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।

एक PSL सीजन के लिए ब्रॉडकास्टर्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को 124 करोड़ रुपए देते हैं। यानी एक मैच से 3.60 करोड़ रुपए। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) तक में एक मैच की ब्रॉडकास्टिंग से BCCI को 8.70 करोड़ रुपए मिलते हैं, जो PSL के मैच से ढाई गुना ज्यादा है।

ब्रॉडकास्टिंग राइट्स में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) दूसरे नंबर पर है। यहां एक मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को 14.50 करोड़ रुपए मिलते हैं। WPL इस मामले तीसरे और द हंड्रेड लीग चौथे नंबर पर है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024 से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल

IPL 2024 से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us