• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैंने उसे मनाने की कोशिश नहीं की… हार्दिक पंड्या के GT छोड़ने पर पहली बार बोले आशीष नेहरा

sports_master by sports_master
March 16, 2024
in क्रिकेट
0
मैंने उसे मनाने की कोशिश नहीं की… हार्दिक पंड्या के GT छोड़ने पर पहली बार बोले आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में वापसी नहीं करने के लिए कभी मनाने की कोशिश नहीं की लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्हें इस स्टार ऑलराउंडर के अनुभव की कमी खलेगी।

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की अगुवाई में अपने पदार्पण वर्ष में ही आईपीएल का खिताब जीता था जबकि पिछले साल टीम फाइनल में पहुंची थी। हार्दिक हालांकि आगामी सत्र के लिए कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। नेहरा ने पत्रकारों से कहा,‘‘किसी भी खेल में आपको आगे बढ़ना होता है। हार्दिक पंड्या और (चोटिल) मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं होता है। लेकिन इससे सीख मिलती है और इसी तरह से टीम आगे बढ़ती है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैंने हार्दिक को टीम में बने रहने के लिए कभी मनाने की कोशिश नहीं की। आप जितना अधिक खेलते हो उतना आपको अनुभव मिलता है। अगर वह किसी अन्य टीम में जाते तो मैं उन्हें रोकता। वह यहां दो साल तक खेले, लेकिन वह ऐसी टीम में वापस जा रहे थे जिसके लिए वह 5-6 साल तक खेले थे। ’’ नेहरा से पूछा गया कि वह शुभमन गिल को एक कप्तान के रूप में कैसे देखते हैं तथा वह उस टीम का किस तरह से नेतृत्व करेंगे जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी हैं।

नेहरा ने कहा,‘‘एक कप्तान के रूप में मैं देखना चाहता हूं कि वह कैसे काम करता है और केवल मैं ही नहीं पूरा भारत यह देखना चाहता है क्योंकि वह इसी तरह का खिलाड़ी है।’’ उन्होंने कहा,‘‘वह तीनों प्रारूप में खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है, इसलिए एक फ्रेंचाइजी के रूप में हम उसे एक कप्तान के बजाय एक इंसान के रूप में बेहतर बनने में मदद करना चाहेंगे।’’ नेहरा ने इस संदर्भ में हार्दिक का उदाहरण दिया जिन्हें 2022 में कप्तान के रूप में टीम से जोड़ा गया था।

उन्होंने कहा,‘‘हार्दिक के गुजरात टाइटंस से जुड़ने से पहले उन्हें किसी टीम की कप्तानी करने का अनुभव नहीं था। आईपीएल में 10 टीम खेलती हैं और आपको नए कप्तान देखने को मिलेंगे। श्रेयस अय्यर और यहां तक की नितीश राणा ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की। यह देखना होगा कि कौन खिलाड़ी कप्तान के रूप में आगे बढ़ता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
WPL 2024: फाइनल में पहुंचने पर RCB कप्तान स्मृति मंधाना का बयान, कहा- पुरुष टीम के साथ जो हुआ, उससे कोई संबंध नहीं

WPL 2024: फाइनल में पहुंचने पर RCB कप्तान स्मृति मंधाना का बयान, कहा- पुरुष टीम के साथ जो हुआ, उससे कोई संबंध नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us