नई दिल्ली|टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट हो गए हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना भी तय हो गया है। हालांकि पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर असमंजस है। हेड कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली गुरुवार को विशाखापट्टनम में चल रहे कैंप में टीम के साथ जुड़ गए हैं।
टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने बताया है कि हेड कोच रिकी पोंटिंग की मैनेजमेंट के साथ मीटिंग में पंत की कप्तानी पर फैसला होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। एक अन्य सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पंत की कप्तानी पर क्लियरिटी नहीं है। इस पर फैसला अगले 4-5 दिनों में हो सकता है।

टीम मालिक ने कहा था, पंत ही कप्तानी करेंगे
दिल्ली टीम के कोओनर पार्थ जिंदल ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर फिट हुए तो कप्तान होंगे। IPL का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।


