• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

All England Championship: ली के मुकाबले के बीच से हटने पर सिंधू दूसरे दौर में

sports_master by sports_master
March 13, 2024
in बैडमिंटन
0
All England Championship: ली के मुकाबले के बीच से हटने पर सिंधू दूसरे दौर में

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां जर्मनी की यिवोनी ली के पहले दौर के मुकाबले के बीच से हटने पर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने पहला गेम 21-10 से जीता जिसके बाद दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़़ी ली ने मुकाबले से हटने का फैसला किया।

हैदराबाद की 28 साल की सिंधू अगले दौर में कोरिया की शीर्ष वरीय आन से यंग से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उन्होंने अब तक सभी छह मुकाबले गंवाए हैं। सिंधू दुनिया की नंबर एक कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ सिर्फ एक बार गेम जीतने में सफल रही हैं और उन्होंने पिछले साल दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछली बार हुए मुकाबले में ऐसा किया था। दाएं घुटने की चोट से उबर रहीं आन से ने रविवार को फ्रेंच ओपन के रूप में सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता था।

सिंधू ने ली के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और 4-4 के स्कोर के बाद लगातार अंक बनाते हुए ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गईं। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद भी आसानी से अंक जुटाए। ली ने नेट पर सर्विस मारकर सिंधू को 11 गेम प्वाइंट दिए। जर्मनी की खिलाड़ी ने इसके बाद बाहर शॉट मारकर पहला गेम सिंधू की झोली में डाल दिया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अश्विन बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज:बुमराह तीसरे स्थान पर फिसले, बल्लेबाजी में तीन भारतीय टॉप-10 में

अश्विन बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज:बुमराह तीसरे स्थान पर फिसले, बल्लेबाजी में तीन भारतीय टॉप-10 में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us