• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन भारत 135/1

sports_master by sports_master
March 7, 2024
in क्रिकेट
0
धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन भारत 135/1

धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां पहला दिन भारत के नाम रहा। स्टम्प्स के समय तक भारत का स्कोर 30 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन है। रोहित शर्मा 52 और शुबमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 56 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल 58 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें शोएब बशीर ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, उसका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और पहली पारी में 57.4 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी तीसरे सेशन में ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5, आर अश्विन ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली ने सबसे  ज्यादा रन 79 रन बनाए। उनके अलावा बेन डकेट 27, ओली पोप 11, जो रूट 26, जॉनी बेयरस्टो 29, बेन फोक्स 24 रन बनाकर आउट हुए। शोएब बशीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बेन स्टोक्स, टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

रोहित शर्मा ने लगाई 18वीं फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 77 बॉल पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
रोहित शर्मा ने 77 बॉल पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी 18वीं फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने शोएब बशीर के खिलाफ सिंगल लेकर 77 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित टेस्ट करियर में 11 शतक भी लगा चुके हैं।

यशस्वी सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल के टेस्ट में एक हजार रन पूरे हो गए हैं। वे सबसे कम पारियों में एक हजार बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। पहले नंबर पर विनोद कांबली हैं। उन्होंने 14 पारियों में और यशस्वी ने 16वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया।

रोहित-जायसवाल के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप

भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी शुरू की। दोनों ने 12वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। रोहित शर्मा ने टॉम हार्टले के खिलाफ चौका लगाकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया।

जायसवाल ने बशीर के ओवर में जड़े 3 छक्के

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर के एक ओवर में 3 छक्के जड़े। उन्होंने 9वें ओवर की तीसरी, पांचवी और छठी बॉल पर छक्का जमाया।

कुलदीप के टेस्ट में 50 विकेट पूरे

कुलदीप के 50 विकेट पूरे हो चुके हैं। कुलदीप ने इंग्लैंड के बैटर जॉनी बेयरस्टो का विकेट झटकने के साथ ही टेस्ट में अपना 50वां विकेट हासिल किया। उनका यह 12वां टेस्ट मैच है। अपने 100वें टेस्ट मैच में बेयरस्टो पहली पारी में फेल रहे। वह 18 गेंद में 29 रन ही बना सके।

पडिक्कल को अश्विन ने डेब्यू कैप पहनाई

देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 314वें खिलाड़ी बने।
देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 314वें खिलाड़ी बने।

धर्मशाला में भारत के लिए बैटर देवदत्त पड्डिकल ने डेब्यू किया। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने डेब्यू कैप सौंपी। पडिक्कल भारत से टेस्ट खेलने वाले 314वें खिलाड़ी बने। वह भारत से नंबर-4 पर बैटिंग करते नजर आएंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान के अरशद नदीम जूझ रहे हैं नए भाले के लिए, पेरिस 2024 ओलंपिक में एकमात्र पदक के दावेदार

पाकिस्तान के अरशद नदीम जूझ रहे हैं नए भाले के लिए, पेरिस 2024 ओलंपिक में एकमात्र पदक के दावेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us