• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ICC Test Ranking: यशस्वी जायसवाल ने पहली बार टॉप 10 में की एंट्री, रोहित-कोहली को भी हुआ फायदा

sports_master by sports_master
March 6, 2024
in क्रिकेट
0
ICC Test Ranking: यशस्वी जायसवाल ने पहली बार टॉप 10 में की एंट्री, रोहित-कोहली को भी हुआ फायदा

वहीं भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में एंट्री कर ली है। वह बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करियर में पहली बार ये स्थान हासिल किया है। उनके 727 रेटिंग अंक हैं।

आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। वहीं भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में एंट्री कर ली है। वह बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करियर में पहली बार ये स्थान हासिल किया है। उनके 727 रेटिंग अंक हैं।

यशस्वी का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जमकर बोल रहा है। वह पिछले चार मैचों में 655 रन बटोर चुके हैं। जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं। भारत गुरुवार से धर्मशाला में सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेलेगा। भारत 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। रोहित 13वें से 11वें पायदान पर आ गए हैं। उनके 720 अंक हैं। कोहली (727) एक स्थान ऊपर आठवें नंबर पर चले गए हैं। कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने लंबी छलांग लगाई है। वह 22 स्थान चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंचे हैं। उनके 661 रेटिंग अंक हैं। ग्रीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार बैटिंग की थी। उन्होंने मुश्किल हालात में नाबाद 174 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के जो रूट (799) तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (771) तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। स्मिथ की रेटिंग 2014 के बाद पहली बार 800 अंक से नीचे गिरी है। पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के साथ ग्लेन फिलिप्स (18 स्थान ऊपर 52वें पर) और रचिन रविंद्र ने रैंकिंग में सुधार किया है। फिलिप्स ने टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी सुधार किया है। उन्होंने पहले मैच में पंजा खोला था। वहीं, टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है। उनके 867 अंक हैं। बुमराह के बाद स्पिनर आर अश्विन (846) दूसरे और कगिसो रबाडा (834) तीसरे नंबर हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा ने दी युवा खिलाड़ियों को सलाह, कहा- ‘अगर प्लेयर्स फिट हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलनी चाहिए’

रोहित शर्मा ने दी युवा खिलाड़ियों को सलाह, कहा- 'अगर प्लेयर्स फिट हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलनी चाहिए'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us